Move to Jagran APP

जानिए, क्‍यों जाकिर मूसा ने कहा- दुनिया में सबसे बेशर्म भारत के मुसलमान

जाकिर मूसा का मानना है कि भारत के मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म हैं। दरअसल, मूसा ने सोमवार को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर अपना संदेश दिया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 06 Jun 2017 08:57 AM (IST)Updated: Tue, 06 Jun 2017 02:34 PM (IST)
जानिए, क्‍यों जाकिर मूसा ने कहा- दुनिया में सबसे बेशर्म भारत के मुसलमान
जानिए, क्‍यों जाकिर मूसा ने कहा- दुनिया में सबसे बेशर्म भारत के मुसलमान

नई दिल्‍ली, जेएनएन। आतंकी अपने संगठन को बढ़ाने और युवाओं को शामिल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। खासकर मुस्लिम युवकों को वे जिहाद के नाम पर हथियार उठाने के लिए उकसाते हैं। अब तो सोशल मीडिया के जरिए भी ये युवाओं को भटकाने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और अब अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा ने भारत के मुस्लिम युवकों को जिहाद के नाम पर आंतकी बनने की नापाक सलाह दे रहे हैं।   

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जाकिर मूसा का मानना है कि भारत के मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म हैं। दरअसल, मूसा ने सोमवार को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर अपना संदेश दिया है। ऑडियो में मूसा ने गजवा-ए-हिंद के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों की आलोचना की है।

खबर के मुताबिक, मूसा ने टेलिग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप पर अपनी ऑडियो क्लिप शेयर की है। ऑडियो में मूसा कहता है कि उसकी लड़ाई सिर्फ कश्मीर तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लड़ाई है। भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए उसने देश में मुस्लिमों के साथ घटित होने वाली घटनाओं का सहारा लिया है। उसने ऑडियो क्लिप में बिजनोर जाने वाली चलती ट्रेन में एक मुस्लिम महिला के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रेप, कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर मारे जाने का हवाला दिया है।

भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते हुए मूसा कहता है, 'वे लोग दुनिया के सबसे बेशर्म मुस्लिम हैं। उनको खुद को मुस्लिम कहने में शर्म आनी चाहिए। हमारी बहनों को बेइज्जत किया जा रहा है और भारतीय मुस्लिम चीख-चीखकर कह रहे हैं कि इस्लाम शांतिप्रिय धर्म है।' मूसा ने ऐतिहासिक इस्लामी युद्ध 'जंग-ए-बदर' का हवाला दिया है। उसने कहा, 'वे लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया। अब हम करोड़ों हैं लेकिन गुलाम हैं।'

loksabha election banner

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर- जब मुस्लिमों ने मां क्षीर भवानी के लिए सजाई आरती की थाली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.