'अखिलेश यादव को परेशान होने की जरूरत नहीं', परिसीमन पर अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का दिया जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर सरकार का पक्ष ...और पढ़ें
-1776346941226_m.webp)
सपा सुप्रीम अखिलेश यादव, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में गुरुवार को परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के चर्चे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार का पक्ष रखा। चर्चा के दौरान विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए गृह मंत्री बोले यह झूठ है कि सरकार जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती। जनगणना दो हिस्सों में होती है पहले मकानों की उसके बाद निवासियों से पूछा जाता है।

शाह ने बताया आंकड़ों का खेल
लोकसभा सीटों को 543 से 850 करने पर शाह बोले मैं बताता हूं 850 का आंकड़ा कहां से आया। मानों 100 सीटें हैं जिसमें 33% आरक्षण देना है तो उसमें 50 सीटें बढ़ाते है तो सीटें 150 होती हैं। 850 राउंड ऑफ फिगर है, कल ये भी डिटेल में बताऊंगा।
अमित शाह ने आगे कहा, 'कुल मिलाकर दक्षिण से लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 129 सांसद आते हैं। परिसीमन के बाद यह संख्या बढ़कर 195 सीट हो जाएगी। इसका मतलब उनकी शक्ति कम नहीं हो रही, बल्कि बढ़ रही है। मैं जिम्मेदारी के साथ यह कह रहा हूं।'

वेणुगोपाल पर शाह का निशाना
अमित शाह ने केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'वेणुगोपाल कह रहे हैं कि यह किसने कहा, मैं भारत का गृहमंत्री यह बात कह रहा हूं। कल उनको डिटेल में जवाब दूंगा। बस कल सुनने के लिए बैठे। केजी के बच्चे को समझ आए इतनी सरलता से बताउंगा, बस धैर्य से सुनें।’
अमित शाह ने कहा कि 'कर्नाटक राज्य में 28 सीटें हैं ये बिल पारित होने के बाद कर्नाटक की संख्या 42 हो जाएगी और प्रतिशत 5.14 हो जाएगा। आंध्र प्रदेश में अभी 25 सीटें हैं उसका प्रतिशत 4.60% है।
बिल पारित होने के बाद सीटें 38 हो जाएंगी। तेलंगाना में 17 सीटे हैं उसका 3,13% है। बाद में बढ़कर 26 हो जाएंगी। तमिलनाडु में 39 सांसद हैं उसका प्रतिशत 7।18% है। यह बढ़कर 59 सांसद हो जाएंगे। नए सदन में प्रतिशत 7।23 हो जाएगा। केरल में 20 सांसद हैं, 3।68% सांसद है। जो बढ़कर 30 सांसद हो जाएंगे।

लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता: शाह
अमित शाह बोले, 'जहां तक लोकतंत्र को खत्म करने की बात है, मैं भाजपा कार्यकर्ता के नाते, इस सदन में एक सांसद के नाते कहता हूं कि किसी की भी इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की ताकत नहीं है। जिन्होंने आपातकाल के वक्त प्रयास किए हैं, जनता ने उन्हें खत्म कर दिया, लोकतंत्र को कुछ नहीं हुआ। लोकतंत्र इस तरह खत्म नहीं होता।'
अखिलेश यादव को डरने की जरुरत नहीं
बिल की टाइमिंग पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए शाह बोले, 'एक वाकया आया कि तमिलनाडु, बंगाल में चुनाव हो रहे हैं और यह नया एक्ट आ गया। मैं साफ से कह देता हूं कि यह डीलिमिटेशन कमीशन की रिपोर्ट तब ही लागू होगी जब संसद इसे स्वीकार करेगी और राष्ट्रपति इसपर मंजूरी की मुहर लगाएंगी।
यह 2029 से पहले होने का सवाल नहीं है और 2029 तक भी जो चुनाव होंगे वह सारे पुराने सीटों पर होंगे, पुरानी व्यवस्था में होंगे तो अखिलेश यादव को भी डरने की जरूरत नहीं है।'

डीलिमिटेशन कमीशन का जिक्र
डीलिमिटेशन कमीशन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, 'डीलिमिटेशन कमीशन का ज़िक्र था कि आप डीलिमिटेशन कमीशन में अपने लोगों को बैठा देंगे और वे ये-वो करेंगे। मैं प्रियंका गांधी को बताना चाहता हूं कि हमने डीलिमिटेशन कमीशन में कोई बदलाव नहीं किया है। हमने आपके डीलिमिटेशन कमीशन एक्ट को दोहराया है। अगर आपने इसमें हेरफेर किया होगा, तो मैं कह सकता हूं कि हम ऐसा नहीं करेंगे।'
उन्होंने आगे कहा, 'एक भ्रांति फैलाई जा रही है कि अभी जो प्रश्न पूछे जा रहे हैं उसमें जाति का जिक्र नहीं है। जनगणना दो हिस्सों में होती है, पहले सभी मकानों को इंगित किया जाता है, उसके बाद उन मकानों में रहने वाले लोगों को इंगित किया जाता है।'
यह भी पढ़ें- 'धर्मेंद्र जी आपका आभारी हूं... अखिलेश यादव मेरे दोस्त'; महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी
यह भी पढ़ें- 'वो सास-बहु वाली तो...', महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए अखिलेश यादव का स्मृति ईरानी पर तंज
यह भी पढ़ें- 'सपा सारी टिकटें मुस्लिमों को दे दे, हमें क्या...', अखिलेश यादव की किस मांग पर भड़के अमित शाह
