विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो सास-बहु वाली तो...', महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए अखिलेश यादव का स्मृति ईरानी पर तंज

Published: Thu, 16 Apr 2026 04:46 PM (IST)

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और स्मृति ईरानी पर ...और पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर आयोजित विशेष सत्र के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज सकते हुए कहा, 'अगर आप सीट रिजर्व करा देंगे तो महिलाओं में आपस में ही कंपटीशन हो जाएगा। आपकी वो सास-बहू वाली तो हार गई।'

PTI04_16_2026_000211B

 अखिलेश यादव का स्मृति पर तंज 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा OBC की 33 प्रतिशत महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के समय भाजपा ने ऐसी रणनीति बनाई है जिससे फायदा केवल उन्हें मिले। उन्होंने मांग की कि परिसीमन से पहले जनगणना हो, ताकि सही आंकड़ों के आधार पर सीमाएं तय की जा सकें।

PTI04_16_2026_000087B

जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस की मांग 

सपा प्रमुख ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस के सिद्धांतों पर चल रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'अब भारतीय जनता पार्टी नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही है। जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा, वे उसके मान-सम्मान को कैसे रखेंगे?'

20260416103L

बीजेपी की कितनी महिला CM हैं: अखिलेश 

अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा 21 जगहों पर सरकार चला रही है, लेकिन कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं? उन्होंने जेंडर इक्वालिटी में भारत की स्थिति पर सवाल उठाया। विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण में ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए अलग प्रावधान की मांग की। इस बहस में परिसीमन और जनगणना का मुद्दा सबसे विवादास्पद रहा।

यह भी पढ़ें- 'धर्मेंद्र जी आपका आभारी हूं... अखिलेश यादव मेरे दोस्त'; महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें- 'सपा सारी टिकटें मुस्लिमों को दे दे, हमें क्या...', अखिलेश यादव की किस मांग पर भड़के अमित शाह