विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'2022 में वोट चोरी के कारण नहीं बन पाई सपा सरकार', INDI गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश यादव

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM (IST)

अखिलेश यादव ने INDI गठबंधन की रैली में भाजपा पर 2022 के यूपी चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप (फोटो-PTI)

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप (फोटो-PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। रामलीला में INDI की बड़ी रैली में उत्तरप्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में सपा इसलिए सरकार नहीं बना पाई, क्योंकि इन लोगों (भाजपा) ने वोट चोरी की थी। जब चुनाव आयोग से कहा गया कि आपने चिन्हित कर समाजवादी पार्टी के वोट हटाए हैं तो उन्होंने नोटिस देकर पूछा कि किस आधार पर कह रहे हैं कि हजारों वोट काट दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तब सपा कार्यकर्ताओं और पीडीए प्रहरियों ने बूथ-बूथ जाकर उन्हें ढूंढा, जिन्होंने 2019 में वोट डाला, लेकिन 2022 में नहीं डाल पाए। बकायदा शपथ पत्र के साथ चुनाव आयोग को जानकारी दी कि यह वोट काटे गए हैं, लेकिन शिकायत पर एक भी कार्रवाई नहीं हुई।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि बंगाल में चुनाव लूटने से पहले भी सबसे पहले यूपी स्थित रामपुर के लोकसभा चुनाव में वोट लूटा गया था। फोर्स लगाकर मतदाताओं को वोट डालने से रोका और घरों में जाकर धमका दिया कि घर से निकले तो जेल भेज दिया जाएगा। ऐसा ही उपचुनावों में भी किया। भाजपा चाहती है कि जो उसका वोटर हो, वही भारत का नागरिक कहलाए। यह बड़ी साजिश चल रही है।

उन्होंने कटाक्ष भरे अंदाज में कहा कि जब दिल्ली में यह रैली होने जा रही थी, उसी समय उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा कहा गया कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू भाइयों के वोट काट दिए गए हैं। यह INDI गठबंधन की ताकत और आवाज का असर है कि भाजपा को भी याद रहा है कि उनके भी वोट कट गए हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि वह अपनी हार का ठीकरा किसी और के ऊपर डालना चाहते हैं।

सपा प्रमुख ने एक तंज कसा कि जो लोग कह कर आए हैं कि अंगद का पैर है, वह जानते हैं कि जमीन ही नहीं बची है तो अंगद का पैर कहां रखोगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।