विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकबर ग्रेट, पर महाराणा ग्रेटेस्ट ऑफ ग्रेट: राजनाथ

By manoj yadavEdited By:
Published: Sun, 17 May 2015 08:14 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2015 09:07 AM (IST)

महान कौन, अकबर या महाराणा प्रताप, कम से कम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को तो इस पर बिल्कुल भी संदेह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जयपुर। महान कौन, अकबर या महाराणा प्रताप, कम से कम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को तो इस पर बिल्कुल भी संदेह नहीं है। गृहमंत्री ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि अकबर गे्रट पर महाराणा प्रताप ग्रेटेस्ट ऑफ ग्रेट। अकबर के महान शासक कहलाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन महाराणा प्रताप की बात ही निराली है। वह रविवार को राजस्थान के प्रतापगढ़ में अष्टधातु निर्मित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रताप की 475 वीं जयंती न केवल राजस्थान में, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में पहली बार धूमधाम से मनाई जाएगी। विश्व के प्रत्येक कोने में जहां हिंदुस्तानी बसे हैं उन देशों में भी प्रताप जयंती मनाने का प्रयास करेंगे। राजस्थान वीरों की भूमि है जो मीरा बाई की भक्ति और पन्नाधाय की युक्ति के लिए भी जाना जाता है। गृह मंत्री ने कहा कि राजस्थानी भाषा सहित देश की अन्य भाषाओं को भी मान्यता देने पर मोदी सरकार गंभीरता से विचार करेगी।