अजित पवार प्लेन क्रैश: विमान कंपनी में ही थी गड़बड़ी? EU ने प्रतिबंधित किया था दुर्घटनाग्रस्त लेयरजेट 45 मॉडल
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी और चार अन्य की मौत ...और पढ़ें

अजित पवार प्लेन क्रैश (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने 28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान लेयरजेट 45 (VT-SSK) बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई। विमान दुर्घटना के जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया है कि यह वही विमान मॉडल - लेयरजेट 45 - था जो सितंबर 2023 की दुर्घटना में शामिल था। इसे यूरोपीय संघ (EU) के सुरक्षा नियामक ने पहले ही असुरक्षित मानकर प्रतिबंधित कर दिया था।
भारत के विमानन नियामक डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) के विमानन नियामक, अपने क्षेत्रों में संचालित होने वाली गैर-ईयू एयरलाइनों को प्रमाणित करता है, उसने दिल्ली स्थित निजी जेट कंपनी को यूरोपीय संघ के क्षेत्रों में प्रवेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।, जिसने महाराष्ट्र के नेता अजित पवार को भी यात्रा कराई थी।
सितंबर 2023 में वीएसआर वेंचर्स के लीयरजेट 45 वीटी-डीबीएल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, यूरोपीय संघ की एजेंसी ने दिल्ली स्थित इस कंपनी का मूल्यांकन शुरू किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह अभी भी टीसीओ प्राधिकरण के लिए पात्र है। 2024 में ईएएसए ने भारतीय कंपनी से दुर्घटना के बारे में कुछ विवरण देने को कहा।
हालांकि, वीएसआर वेंचर्स ने कभी भी पूछताछ का जवाब नहीं दिया। अंततः, यूरोपीय संघ की एजेंसी ने 17 दिसंबर, 2024 को टीसीओ प्राधिकरण को इस शर्त के साथ निलंबित कर दिया कि यदि कंपनी 12 महीनों के भीतर जवाब देती है तो इसे बहाल किया जा सकता है।
क्या होता है टीसीओ?
टीसीओ एक अनिवार्य सुरक्षा प्रमाणन है जो ईएएसए द्वारा यूरोपीय संघ और विशिष्ट यूरोपीय क्षेत्रों में वाणिज्यिक उड़ानें संचालित करने वाली गैर-यूरोपीय संघ की एयरलाइनों के लिए जारी किया जाता है।
यह भी पढ़ें- 2003 से लेकर 2026 तक कई लोगों का बना काल, इन 7 हादसों से समझिए Learjet 45 विमान की पूरी कुंडली
