पलभर में आग के गोले में तब्दील हुआ विमान, अजित पवार के प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज
Ajit Pawar Plane Crash CCTV Video: बारामती में आज सुबह करीब 8:45 बजे डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारामती से आज सुबह दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। लगभग 8:45 बजे डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। लैंडिंग के दौरान प्लेन आग के गोले में तब्दील हो गया।
इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें प्लेन क्रैश को दूर से देखा जा सकता है।
हादसे का CCTV वीडियो
सीसीटीवी फुटेज में प्लेन क्रैश होते हुए साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन के जमीन से टकराते ही तेज धमाका होता है, जिसके बाद विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और काले धुएं का गुबार उठने लगा। हादसा इतना भयानक था कि प्लेन दो हिस्सों में टूटकर बिखर गया और सबकुछ पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
हाईवे से रिकॉर्ड हुआ वीडियो
सीसीटीवी फुटेज में हादसे का समय भी देखा जा सकता है। आज (बुधवार) सुबह ठीक 8:46 बजे भयानक धमाका होता है, जिसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दे रही है। ये वीडियो बारामती एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर मौजूद हाईवे से रिकॉर्ड हुआ है।
अजित पवार समेत 5 की मौत
बता दें कि इस विमान में डिप्टी सीएम अजित पवार के अलावा उनके पीएसओ, अटेंडेंट समेत दो क्रू मेंबर्स मौजूद थे। हादसे में सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है।
यह भी पढ़ें- अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले 4 और लोग कौन थे? पूरी डिटेल
