विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले 4 और लोग कौन थे? पूरी डिटेल

Published: Wed, 28 Jan 2026 01:40 PM (IST)

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी और ...और पढ़ें

बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन।

बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश (Ajit Pawar Plane Crash) में निधन हो गया है। इस दुखद हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई।

विमान क्रैश होते ही आगे के गोले में बदल हो गया और आसमान में चारों ओर काला धुआं दिखाई देने लगा। लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तेज आग के कारण मदद नहीं कर सके।

Plane creshed  (3)

इस दुखद हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। अजित पवार के साथ विमान में पायलट सुमित कपूर और को-पायलट सांभवी पाठक शामिल थे। इनके अलावा अजित पवार के दो स्टाफ मेंबर-विदिप जाधव और पिंकी माली मौजूद थे।

लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हुआ विमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई। एक चश्मदीद ने बताया कि प्लेन रवने पर पहुंचने से करीब 100 फीट पहले क्रैश हो गया।

Plane creshed  (4)

पहले धमाका हुआ फिर आग लग गई- चश्मदीद

चश्मदीद ने कहा, "जब विमान नीचे गिरा तो ऐसा लगा कि क्रैश हो जाएगा और ऐसा ही हुआ। फिर इसमें धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और यात्रियों को निकालने की कोशिश की लेकिन तेज आग के कारण वे मदद नहीं कर पाए।"

दोबारा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया विमान

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे 11 पर लैंडिंग की कोशिश की लेकिन उन्हें रवने नहीं दिखा। पायलटों ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया और थोड़ी देर बार दोबारा लैंडिग की कोशिश की। इसी दौरान प्लेन रवने से पहुंचने से पहले ही जमीन से टकरा गया।

यह भी पढ़ें- अजित पवार का विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में हुआ क्रैश, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट का दावा