विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजित पवार का विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में हुआ क्रैश, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट का दावा

Published: Wed, 28 Jan 2026 01:05 PM (IST)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी लैंडिंग कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट ट्रैकिंग ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान आज सुबह बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी क्रैश हो गया। यह दावा फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 ने किया है।

यह विमान, एक Learjet 45, एक प्राइवेट कंपनी, VSR वेंचर्स द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। सुबह करीब 8.45 बजे क्रैश हो गया, जिसमें 66 साल के अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

दोबारा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया विमान

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे 11 पर लैंडिंग की कोशिश की लेकिन उन्हें रवने नहीं दिखा। पायलटों ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया और थोड़ी देर बार दोबारा लैंडिग की कोशिश की। इसी दौरान प्लेन रवने से पहुंचने से पहले ही जमीन से टकरा गया।

लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हुआ विमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई। एक चश्मदीद ने बताया कि प्लेन रवने पर पहुंचने से करीब 100 फीट पहले क्रैश हो गया।

पहले धमाका हुआ फिर आग लग गई- चश्मदीद

चश्मदीद ने कहा, "जब विमान नीचे गिरा तो ऐसा लगा कि क्रैश हो जाएगा और ऐसा ही हुआ। फिर इसमें धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और यात्रियों को निकालने की कोशिश की लेकिन तेज आग के कारण वे मदद नहीं कर पाए।"

डीजीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि विमान में पांच यात्री सवार थे, जिनमें NCP प्रमुख और उनके पीएसओ और अटेंडेंटस दो क्रू मेंबर शामिल थे।

चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे अजित पवार

अजित पवार सुबह करीब 8 बजे मुंबई से निकले थे और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अपने गृहनगर बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे।

यह भी पढ़ें- 'अजित पवार के विमान में हुए 4-5 धमाके, हम मदद नहीं कर सके'; चश्मदीदों की आंखों देखी