विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जनता के नेता थे अजित पवार', डिप्टी सीएम के निधन पर मोदी-शाह समेत इन नेताओं ने जताया दुख

Published: Wed, 28 Jan 2026 10:56 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2026 11:00 AM (IST)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया। इस हादसे में उनके साथ तीन ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। यह हादसा महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार, सुबह 8.45 पर हुआ।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्लेन क्रैश में अजित पवार सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के समय विमान में अजित पवार सहित 5-6 लोग मौजूद थे।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने निधन पर सियासी जगत में शोक की लहर है। राजनेता इस विमान हादसे पर दुख प्रकट कर रहे हैं।

अजित पवार जनता के नेता थे- पीएम मोदी

अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर लोगों से मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था।"

Modi Pawar

प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।''

अजित पवार का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति- अमित शाह

अजित पवार के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "आज एक दुखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। अजित पवार ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।"

अजित पवार के असमय निधन से गहरा दुख- राजनाथ सिंह

अजित पवार के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के असमय निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे। वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"

महाराष्ट्र की राजनीति का समीकरण बदल जाएगा- सीआर पाटिल

अजित पवार ने निधन पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, "अजित पवार जी ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक खास जगह बनाई थी। यह उनके परिवार और राज्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का समीकरण बदल जाएगा।"

यह बहुत दुखद है- टी शिवा

डीएमके सांसद टी शिवा ने अजित पवार के निधन पर कहा, "यह बहुत दुखद है। दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह बहुत डायनामिक नेता थे।"

बहुत चौंकाने वाली और दुखद खबर- कुमार स्वामी

अजित पवार के चार्टर प्लेन क्रैश में मौत पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने कहा, "यह बहुत चौंकाने वाली और दुखद खबर है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"

यह दिल दहला देने वाली घटना- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह सच में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अजित पवार भी प्लेन में सवार थे। अगर यह सच है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन है, यह दिल दहला देने वाली घटना है। भगवान प्रभावित परिवारों को शक्ति दे। वह सिर्फ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम नहीं, बल्कि देश के एक जाने माने नेता भी थे। यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।"

यह भी पढ़ें- सहकारिता आंदोलन से लेकर डिप्टी सीएम तक... कौन थे अजित पवार जिनके हाथ में हरदम रहा 'पावर'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।