विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पांडुरंगा-पांडुरंगा', हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान अजित पवार जपने लगे थे भगवान का नाम; बारामती प्लेन क्रैश की पूरी टाइमलाइन

Published: Wed, 28 Jan 2026 11:30 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM (GMT+05:30)

अजीत पवार के निधन के बाद उनकी एक पुरानी हेलीकॉप्टर यात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। जुलाई 2024 में ...और पढ़ें

हेलीकॉप्टर यात्रा में घबरा गए थे अजीत पवार भगवान का नाम जपने लगे थे (फाइल फोटो)

हेलीकॉप्टर यात्रा में घबरा गए थे अजीत पवार भगवान का नाम जपने लगे थे (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजीत पवार की विमान हादसे में मौत के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जुलाई 2024 की एक हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान हुए डरावने अनुभव के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। यह अनुभव उन्होंने गढ़चिरौली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान साझा किया था।

हेलीकॉप्टर यात्रा में क्यों घबरा गए थे अजीत पवार?

यह घटना 17 जुलाई 2024 की है, जब अजीत पवार तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योग मंत्री उदय सामंत के साथ नागपुर से गढ़चिरौली हेलीकप्टर से जा रहे थे। रास्ते में घने बादल छा गए थे, जिसके कारण बाहर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

ajit 4

अजीत पवार ने मंच से बताया था कि न पेड़ दिख रहे थे, न जमीन। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि उन्हें कुछ भी नजर नहीं आ रहा और यह यात्रा उन्हें डरा रही है। इस पर फडणवीस ने शांत रहते हुए कहा कि वह पहले भी ऐसी स्थिति का छह बार सामना कर चुके हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

पवार ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि फडणवीस की बात सुनकर उन्हें और डर लगने लगा और वह मन ही मन भगवान पांडुरंगा का नाम जपने लगे थे। पवार के मुताबिक, फडणवीस पूरी तरह शांत थे और बार-बार भरोसा दिला रहे थे कि कुछ भी गलत नहीं होगा।

मौत के बाद फिर वायरल हुआ पुराना वीडियो

अजीत पवार की मौत के बाद उनके इस भाषण का वीडियो एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग इस वीडियो को हालिया विमान हादसे से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे यह और चर्चा में आ गया है।

यह वीडियो उस सार्वजनिक कार्यक्रम का है, जहां तीनों नेताओं को गढ़चिरौली में सुरजगढ़ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की आधारशिला रखनी थी। उस समय पवार ने खुले मंच से अपनी घबराहट और डर को बेहद सरल भाषा में साझा किया था।

ajit 5

बरामती विमान हादसे के आखिरी पल- क्या-क्या हुआ था?

  • बरामती हवाई अड्डा एक अनियंत्रित एयरफील्ड है, जहां स्थानीय फ्लाइंग ट्रेनिंग संगठनों के पायलट ट्रैफिक की जानकारी देते हैं।
  • सुबह 8.18 बजे विमान VT-SSK ने बरामती से पहला संपर्क किया।
  • पुणे एप्रोच से विमान को 30 नॉटिकल मील की दूरी पर छोड़ा गया और पायलट को दृश्य स्थिति में उतरने की सलाह दी गई।
  • मौसम की जानकारी में हवा शांत बताई गई और दृश्यता लगभग 3000 मीटर थी।
  • पहली बार रनवे 11 पर उतरने की कोशिश की गई, लेकिन रनवे दिखाई नहीं देने पर गो-अराउंड किया गया।
  • दूसरी बार विमान फिर से रनवे 11 पर फाइनल में आया। पहले रनवे न दिखने की बात कही गई, बाद में रनवे दिखने की सूचना दी गई।
  • 8.43 बजे विमान को रनवे 11 पर उतरने की अनुमति दी गई, लेकिन लैंडिंग क्लीयरेंस का कोई जवाब नहीं मिला।
  • 8.44 बजे रनवे के पास आग की लपटें देखी गईं।
  • विमान का मलबा रनवे 11 के बाईं ओर, थ्रेशहोल्ड के पास मिला। आपात सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं।

अजित पवार के प्लेन क्रैश का नया CCTV फुटेज: अचानक बाईं ओर झुका, गिरते ही बना आग का गोला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।