Move to Jagran APP

यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, दो विमानों की आपात लैंडिंग

एयर इंडिया ने एक बयान में बताया, 'बीमार यात्रियों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के चलते नई दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट (एआइ 127) की शुक्रवार को नार्वे के बोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग करानी पड़ी।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 18 Sep 2016 02:03 AM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 03:04 AM (IST)
यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, दो विमानों की आपात लैंडिंग

नई दिल्ली, प्रेट्र। विमान में यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर एयर इंडिया की दो फ्लाइटों की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

loksabha election banner

एयर इंडिया ने शनिवार को बयान में बताया, 'बीमार यात्रियों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के चलते नई दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट (एआइ 127) की शुक्रवार को नार्वे के बोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग करानी पड़ी। वहीं, सैन फ्रांसिस्को से नई दिल्ली आने वाले विमान (एआइ 174) को फिनलैंड के हेलसिंकी हवाईअड्डे पर उतारना पड़ा।'

बयान में कहा गया कि एयर इंडिया ने फिर यात्रियों के सुख और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्व तथा चिंताओं को साबित किया है। एआइ 127 में सवार एक यात्री ने चक्कर आने की शिकायत की। पहले उसे विमान में उपलब्ध दवा दी गई, लेकिन आराम न होने पर पायलट ने बोड हवाई अड्डे पर लैंडिंग का फैसला किया। यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दूसरे मामले में एआइ 174 में ढाई साल के बच्चे का स्वास्थ्य खराब हो गया था। इस कारण हेलसिंकी हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई।

पायलटों के बहिष्कार से एयर इंडिया का संचालन प्रभावित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.