Move to Jagran APP

बर्खास्त होंगे बाकी 300 हड़ताली पायलट

नागरिक विमानन मंत्री अजित सिंह ने कहा है कि अगर एयर इंडिया के 300 हड़ताली पायलट काम पर नही लौटे तो उन्हे बर्खास्त किया जाएगा। 101 हड़ताली पायलटो को सरकारी एयरलाइन पहले ही बर्खास्त कर चुकी है। सख्ती के बावजूद 34वे दिन भी हड़ताल न टूटते देख कंपनी प्रबंधन ने अंतरराष्ट्रीय परिचालन की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके लिए एक समिति गठित की गई है।

By Edited By: Published: Mon, 11 Jun 2012 01:57 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2012 10:15 PM (IST)
बर्खास्त होंगे बाकी 300 हड़ताली पायलट

नई दिल्ली। नागरिक विमानन मंत्री अजित सिंह ने कहा है कि अगर एयर इंडिया के 300 हड़ताली पायलट काम पर नहीं लौटे तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। 101 हड़ताली पायलटों को सरकारी एयरलाइन पहले ही बर्खास्त कर चुकी है। सख्ती के बावजूद 34वें दिन भी हड़ताल न टूटते देख कंपनी प्रबंधन ने अंतरराष्ट्रीय परिचालन की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके लिए एक समिति गठित की गई है।

loksabha election banner

समिति यह पता लगाएगी कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए वास्तव में कितने पायलटों की जरूरत है।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी में अभी जरूरत से ज्यादा पायलट हैं। हड़ताल से कंपनी की अंतरराष्ट्रीय सेवा ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। 45 अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में से एयर इंडिया मात्र 38 उड़ानें ही संचालित कर पा रही है। इन्हें भी आपात योजना के तहत एक्जीक्यूटिव पायलट ही उड़ा रहे हैं। अजित ने कहा कि पायलट सात मई से ही अवैध रूप से हड़ताल पर हैं। आखिर वे काम पर लौटने के लिए हमसे कितना इतजार करवाना चाहते हैं। अगर स्थिति जस की तस बनी रही तो बाकी पायलटों को भी बर्खास्त करने का फैसला लेना पड़ सकता है। इस अवैध हड़ताल से न केवल एयर इंडिया को 450 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है, बल्कि कंपनी से यात्रियों का भरोसा भी उठा है। अगर वे काम पर लौटना चाहते हैं, तो उनके लिए अभी भी दरवाजे खुले हुए हैं।

हड़ताली पायलटों के संगठन इंडियन पायलट गिल्ड [आइपीजी] की समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अब हमारी यही मांग है कि बर्खास्त पायलटों को बहाल किया जाए और आइपीजी को फिर से मान्यता दी जाए। एयर इंडिया प्रबंधन ने संगठन की मान्यता खत्म कर दी है। आइपीजी पूर्व की एयर इंडिया के पायलटों का संगठन है। ये पायलट प्रबंधन के उस कदम के खिलाफ हड़ताल पर गए हैं, जिसके तहत पूर्ववर्ती इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.