Move to Jagran APP

विमान ने तय समय से चार घंटे पहले भरी उड़ान; 15 यात्रियों की छूटी फ्लाइट, अब करना होगा अगले हफ्ते तक इंतजार

यात्रियों को पुनर्निर्धारण के बारे में सूचित किया गया था लेकिन वो आरोप लगा रहे कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। रेड्डी ने बताया कि जिन यात्रियों ने एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक कराए थे उन्हें एजेंटों द्वारा पुनर्निर्धारण के बारे में सूचित नहीं किया गया था।

By AgencyEdited By: Amit SinghThu, 30 Mar 2023 03:21 AM (IST)
विमान ने तय समय से चार घंटे पहले भरी उड़ान; 15 यात्रियों की छूटी फ्लाइट, अब करना होगा अगले हफ्ते तक इंतजार
विमान ने तय समय से चार घंटे पहले भरी उड़ान

आंध्र प्रदेश, एएनआई: आंध्र प्रदेश में बुधवार को कुवैत के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक विमान ने विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर लगभग 20 यात्रियों को छोड़ दिया और अपने निर्धारित समय से 4 घंटे पहले उड़ान भरी।

चार घंटे पहले उड़ान भरी विमान

एयर इंडिया की विमान संख्या IX-695 को विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 1.10 बजे कुवैत के लिए प्रस्थान करना था, लेकिन इसने सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी। एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया और यात्रियों को मामले की जानकारी दी गई।

यात्रियों को दी गई थी जानकारी

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, "सभी यात्रियों को एक दिन पहले पुनर्निर्धारित उड़ान के बारे में सूचित किया गया था।" विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मी कांत रेड्डी ने कहा, "15 से अधिक यात्री उड़ान भरने में सक्षम नहीं थे, क्योंकि बुधवार सुबह 9 बजे उड़ान का समय निर्धारित किया गया था।''

उन्होंने कहा कि यात्रियों को उड़ान के पुनर्निर्धारण के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन वे उनका आरोप है कि उन्हें उड़ान के समय से पहले की जानकारी नहीं थी। उन लोगों ने एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक किया था और टिकट एजेंटों ने उन्हें उड़ान के समय में बदलाव के बारे में सूचित नहीं किया।

यात्रियों को मुफ्त यात्रा और रिफंड की सुविधा 

एयर इंडिया ने सभी यात्रियों से पुनर्निर्धारित समय पर अपनी सीट बुक करने और मुफ्त में यात्रा करने या रिफंड लेने के लिए कहा है।