विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, तीन घंटे तक हवा में थी फ्लाइट; जानें क्यों वापस लौटा प्लेन

Published: Fri, 13 Jun 2025 11:09 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jun 2025 11:15 AM (IST)

मुंबई से लंदन जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को वापस लौटन पड़ा है और प्लेन को तीन घंटे ...और पढ़ें

लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान को वापस लौटना पड़ा मुंबई (फाइल फोटो)
लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान को वापस लौटना पड़ा मुंबई (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईरान का एअरस्पेस बंद होने से वापस लौटा विमान
  2. एअर इंडिया के कई विमानों पर पड़ा असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन जा रहा एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई मे फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके एअरस्पेस बंद होने के कारण कई विमानों का मार्ग या तो परिवर्तित किया जा रहा है या फिर विमानों को वापस मूल स्थान पर लैंड कराया जा रहा है।

देखें विमानों की लिस्ट

  • AI130 - लंदन हीथ्रो-मुंबई - वियना की ओर डायवर्ट
  • AI102 - न्यूयॉर्क-दिल्ली - शारजाह की ओर डायवर्ट
  • AI116 - न्यूयॉर्क-मुंबई - जेद्दा की ओर डायवर्ट
  • AI2018 - लंदन हीथ्रो-दिल्ली - मुंबई की ओर डायवर्ट
  • AI129 - मुंबई-लंदन हीथ्रो - मुंबई लौट रहा है
  • AI119 - मुंबई-न्यूयॉर्क - मुंबई लौट रहा है
  • AI103 - दिल्ली-वाशिंगटन - दिल्ली की ओर लौट रहा है
  • AI106 - नेवार्क-दिल्ली- वियना की ओर डायवर्ट
  • AI188 - वैंकूवर-दिल्ली - जेद्दा की ओर डायवर्ट
  • AI101 - दिल्ली-न्यूयॉर्क - फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर डायवर्ट
  • AI126 - शिकागो-दिल्ली - जेद्दा की ओर डायवर्ट
  • AI132 - लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु - शारजाह की ओर डायवर्ट
  • AI2016 - लंदन हीथ्रो-दिल्ली - वियेना की ओर डायवर्ट
  • AI104 - वाशिंगटन-दिल्ली - वियेना की ओर डायवर्ट
  • AI190 - टोरंटो-दिल्ली - फ्रैंकफर्ट की ओर डायवर्ट
  • AI189 - दिल्ली-टोरंटो - दिल्ली लौट रहा है

एअर इंडिया ने क्या कहा?

एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, "हमें इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें यात्रियों के लिए आवास उपलब्ध कराना भी शामिल है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।"

क्यों बंद हुआ ईरानी एअरस्पेस?

बता दें, ईरान ने अपना एअरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान पर 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत हमले किए हैं और इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट्स को निशाना बनाया है।

इस हमले के बाद ईरानी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश के एअरस्पेस को बंद करने की घोषणा की। इजरायल ने भी अपने उत्तरी और दक्षिणी सीमाओं पर हवाई क्षेत्रों को पूरी तरह से बंद करने और आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने की घोषणा की है।

Air India Plane Crash: 'मैं कूदा नहीं था बल्कि...', विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार रमेश ने PM मोदी से क्या कहा?