यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Air India Plane Crash: कांपते हाथों से बनाए गए ताबूत, एअर इंडिया ने दिए 100 से ज्यादा Coffins के ऑर्डर
Air India Plane Crash एअर इंडिया विमान दुर्घटना में 200 से ज़्यादा लोगों की जान जाने से देश सदमे में ...और पढ़ें

जेएनएन, अहमदाबाद। एअर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई।
मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए वडोदरा की एक संस्था को 120 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से 50 ताबूत आज यानी 14 जून 2025 को अहमदाबाद भेजे जाएंगे। बता दें 25 ताबूत दोपहर 3 बजे तक और शेष 25 ताबूत रात तक पहुंचाए जाएंगे।
दिन रात काम में जुटे ताबूत बनाने वाले कारीगर
वडोदरा की इस संस्था में सात से आठ कारीगरों की टीम दिन-रात काम में जुटी है। एक ताबूत बनाने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। कारीगरों ने बताया कि इस तरह के हादसे के लिए इतनी बड़ी संख्या में ताबूत बनाना भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल है।
एक कारीगर ने कहा, "मन विश्वास करने को तैयार नहीं होता कि इतने लोगों की एक साथ जान चली गई। फिर भी, हम मृतकों के प्रति सम्मान के साथ काम कर रहे हैं।"
ताबूत बनाने की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरती जा रही है। मृतकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ताबूत की लंबाई और ऊंचाई का खास ख्याल रखा जाता है। हरेक ताबूत में एक खास प्लास्टिक बैग रखा जाता है, ताकि मृतक के शरीर को पानी या Insect से सुरक्षित रखा जा सके। लकड़ी से बने ये ताबूत इस तरह तैयार किए जाते हैं कि मृतक के अवशेष सुरक्षित रहें।
आज भेजे जाएंगे 50 ताबूत
कारीगरों ने कल देर रात तक काम कर 25 ताबूत तैयार किए। इसे आज दोपहर 3 बजे तक अहमदाबाद भेजे जाएंगे। इसके बाद रात तक अगले 25 ताबूत भी भेज दिए जाएंगे। बाकी 70 ताबूत अगले कुछ दिनों में तैयार कर भेजे जाएंगे। इस हादसे ने न केवल मृतकों के परिवारों, बल्कि ताबूत बनाने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
