विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन किया गया डायवर्ट

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Mon, 20 Feb 2023 08:31 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 20 Feb 2023 09:35 PM (GMT+05:30)

Medical Emergncy न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन डायवर्ट किया गया ...और पढ़ें

मेडिकल इमरजेंसी के कारण एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट को लंदन किया गया डायवर्ट
मेडिकल इमरजेंसी के कारण एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट को लंदन किया गया डायवर्ट

नई दिल्ली, पीटीआई। एअर इंडिया की न्यूयार्क-दिल्ली फ्लाइट (एआइ-102) को सोमवार को मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन डायवर्ट किया गया। एअर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी के कारण न्यूयार्क से नई दिल्ली जाने वाले विमान को लंदन की ओर मोड़ दिया गया है। हीथ्रो में हमारे ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है और संबंधित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई है।

दिल्ली पहुंचने में कम से कम 7 घंटे की देरी

अधिकारी ने बताया कि संबंधित यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। न्यूयार्क से रविवार को रात 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना हुए विमान को सोमवार रात 11 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार 24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उड़ान को बोइंग 777-337 (ईआर) विमान से संचालित किया जा रहा है। मेडिकल इमरजेंसी के बारे में विवरण पता नहीं चल सका है। विमान के दिल्ली पहुंचने में कम से कम 6-7 घंटे की देरी की संभावना है।

ये भी पढ़ें- आधुनिक तकनीक से ट्रेंड नर्सों से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा, विशेषज्ञों का मानना रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

ये भी पढ़ें- Fact Check Story: इन नंबरों से आए फोन तो मत करें रिटर्न कॉल, फोन का डाटा भी हो सकता है हैक