Move to Jagran APP

Air India flights affected: दिनभर बनी रहेगी यात्रियों की परेशानी, उड़ान में दो घंटे देरी का अनुमान

Air India flights affected तकनीकी परेशानी की वजह से एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हो गई थी। देर रात से यात्री जहां-तहां एयरपोर्ट पर फंसे गए थे। वहीं अब सर्वर को सही कर लिया गया है

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 07:56 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 02:29 PM (IST)
Air India flights affected: दिनभर बनी रहेगी यात्रियों की परेशानी, उड़ान में दो घंटे देरी का अनुमान
Air India flights affected: दिनभर बनी रहेगी यात्रियों की परेशानी, उड़ान में दो घंटे देरी का अनुमान

नई दिल्ली, एएनआइ। एयर इंडिया एयरलाइंस का SITA सर्वर सही कर लिया गया। सर्वर कंपनी SITA ने उड़ानों में हुई देरी के चलते खेद जताया है। सर्वर में खराबी के चलते एयर इंडिया की उड़ानों में दो घंटे की देरी  बनी रहेगी। सर्वर खराब होने की वजह से शनिवार तड़के से ही एयरलाइन की भारत समेत दुनिया भर में उड़ानें प्रभावित हो गईं थीं। इस वजह से दिल्ली, मुंबई समेत देश व दुनिया के कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए थे। सर्वर सुबह 3:30 बजे से डाउन हुआ था। करीब पांच घंटे बाद सर्वर सही कर लिया गया है, लेकिन अब भी हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

loksabha election banner

वहीं, अब एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि 155 उड़ानों में आज रात 8.30 बजे तक दो घंटों की देरी रेहेगी।

सर्वर डाउन की समस्या पर थोड़ी देर पहले ही एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया कि एयर इंडिया के सर्वर को सही कर लिया गया है। जल्द ही उड़ानों को शुरु कर दिया जाएगा। एयरलाइंस में हुए सर्वर समस्या की जानकारी देते हुए सीएमडी ने बताया कि शनिवार सुबह 3:30 से 4:30 बजे के बीच सर्वर डाउन हो गया था। एयर इंडिया की सर्विस को SITA सर्वर द्वारा चलाया जाता है। सर्वर सुबह 8:45 बजे तक डाउन रहा। सर्वर को कुछ समय पहले ही सही किया गया है। अब सर्वर पूरी तरीके से सही हो गया है। जल्द ही उड़ानों को सुचारु रुप से शुरु कर दिया जाएगा।

एयर इंडिया के उड़ानों में सर्वर डाउन होने के बाद SITA ने आधिकारिक बयान दिया। सर्वर कंपनी SITA के सीनियर मैनेजर जूलियस बौमन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है। कहा कि सर्वर के रखरखाव के दौरान गंभीर तकनीकी समस्या आ गई थी। जिसे अब पूरी तरीके से सही कर लिया गया है। तो वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण  का पता लगाया जा रहा है, और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

बता दें कि इंडियन एयरलाइंस का सर्वर डाउन होने के बाद सभी यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। यात्री एयरपोर्ट के कस्टमर केयर ऑफिस से संपर्क कर रहे थे। दुनिया भर में फंसे हजारों यात्री एयरलाइंस के कस्टमर केयर नंबरों पर कॉल करके उड़ानों के बारे में जानकारी ले रहे थे।

मालूम हो कि एयर इंडिया का एसआइटीए (SITA) सर्वर डाउन हो गया था। एयर इंडिया की उड़ानें पूरे भारत में और विदेशों में सुबह 3:30 बजे से प्रभावित हो गई थी।

सर्वर डाउन होने के बाद एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी किया था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा था कि हमारी तकनीकी टीम लगी हुई हैं और जल्द ही उड़ानों को सुचारु कर लिया जाएगा। सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों को मिल रही असुविधा के लिए एयर इंडिया ने खेद भी जताया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.