विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में कॉकरोच से हड़कंप, एअरलाइन ने दी सफाई

Published: Mon, 04 Aug 2025 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 04 Aug 2025 01:58 PM (IST)

Air India Flight Cockroaches सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 में कॉकरोच निकलने से यात्रियों ...और पढ़ें

एअर इंडिया की फ्लाइट में निकले कॉकरोच। फाइल फोटो
एअर इंडिया की फ्लाइट में निकले कॉकरोच। फाइल फोटो

HighLights

  1. सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में निकले कॉकरोच।
  2. एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 में घबराए यात्री।
  3. एअर इंडिया ने दी मामले पर सफाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट में अचानक कॉकरोच निकल आए। फ्लाइट में सफर कर रहे 2 यात्रियों ने कॉकरोच देखा, जिसके बाद उन्हें दूसरी सीट पर शिफ्ट किया गया।

एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। फ्लाइट मुंबई नहीं पहुंची थी, तभी 2 पैसेंजर्स की नजर फ्लाइट में मौजूद कॉकरोचों पर पड़ी। उन्होंने फौरन केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें दूसरी सीट पर बैठाया गया, जिससे उन्हें यात्रा में तकलीफ न हो।

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के आतंकी के जनाजे में हाई वोल्टेज ड्रामा, लश्कर के कमांडर को लोगों ने खदेड़ा

एअर इंडिया ने दी सफाई

एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कोलकाता में ईंधन भरने के दौरान फ्लाइट की सफाई की गई। पैसेंजर्स को उसी केबिन में दूसरी सीट पर बिठाया गया, जिससे उन्हें तकलीफ न हो।

एअर इंडिया के अनुसार,

कोलकाता में ईंधन भरने के लिए जब फ्लाइट रुकी, तो ग्राउंड क्रू ने फ्लाइट की डीप क्लीनिंग की। फ्लाइट अपने तय समय पर मुंबई के लिए रवाना हो गई।

एअरलाइन ने दिए जांच के आदेश

एअर इंडिया ने कहा, "यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। रोजमर्रा की सफाई के बावजूद कभी-कभी कीड़े एअरक्राफ्ट में घुस जाते हैं।" फ्लाइट में कॉकरोच कैसे घुसा? इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'एक सच्चा भारतीय कभी ऐसा नहीं कहेगा...', चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी