विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोधपुर रवाना हुई Air India की फ्लाइट अचानक लौटी वापस, मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप

Published: Fri, 22 Aug 2025 04:27 PM (IST)

मुंबई से जोधपुर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI645 में उड़ान भरने के बाद परिचालन संबंधी दिक्कत आने के ...और पढ़ें

एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटी (फाइल फोटो)
एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुंबई से जोधपुर जा रही थी एअर इंडिया की फ्लाइट
  2. परिचालन संबंधी समस्या सामने आने के बाद लौटी वापस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार 22 अगस्त को मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI645 में कुछ दिक्कत आने के कारण उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, उसके बाद परिचालन संबंधी समस्या सामने आई। इसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था

उन्होंने बताया कि कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस लैंड कराया। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

अहमदाबाद में घटी थी दर्दनाक घटना

जून के महीने में अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सामने एअर इंडिया की फ्लाइट बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस घटना में क्रू मेंबर समेत 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझौक कर रख दिया था।

इस घटना के बाद विमानों में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट रद होने के कई मामले सामने आए थे। इस बीच मुंबई से भी खबर आई जहां जोधपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा।

कुछ दिनों पहले एक और वीडिया मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया था, जिसे देखने के बाद लोग पायलट को सलाम ठोक रहे हैं। दरअसल, मुंबई में मानसून जोरो पर है और भारी बारिश, तेज हवा और जलभराव के कारण लोग परेशान हैं।

लो-विजिबिलिटी में प्लेन कराया लैंड

बिगड़ते मौसम में एअर इंडिया के पायलट ने अपनी सूझबूझ से लैंडिंग के वक्त बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मुंबई में भारी बारिश के बीच कैप्टन मिस्टर नीरज सेठी ने सूझबूझ से प्लेन को बड़ी ही आसानी से लैंड कराया, उन्हें सलाम है।"

(समाचार एजेंसी ANI के इनुपट के साथ)

पहले पत्नी के किए सैकड़ों टुकड़े, फिर थैले में दिल लेकर घूमता रहा पति; जलपाईगुड़ी में दिल दहला देने वाली घटना