विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 8 क्रू मेंबर्स को किया सस्पेंड, ब्रेथलाइजर टेस्ट में देरी पर लिया एक्शन

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:52 AM (IST)

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई से अमृतसर आने वाली फ्लाइट के 8 क्रू मेंबर्स को अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में ...और पढ़ें

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 8 क्रू सदस्यों को किया निलंबित(प्रतीकात्मक फाइल तस्वीर)

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 8 क्रू सदस्यों को किया निलंबित(प्रतीकात्मक फाइल तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2 अगस्त 2026 को दुबई से अमृतसर आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के क्रू मेंबर को लैंडिंग के बाद एक अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करनी थी। इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद होने वाला अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट समय सीमा में नहीं हो पाया।

विमानन नियमों के अनुसार, फ्लाइट के उतरने के दो घंटे के भीतर क्रू को अपना पोस्ट-फ्लाइट डिक्लेरेशन जमा करना अनिवार्य होता है। हालांकि, इस मामले में क्रू ने 35 मिनट की देरी की और अपना डिक्लेरेशन 2 घंटे 35 मिनट बाद सबमिट किया।

साइकोएक्टिव पदार्थों की हुई अनिवार्य जांच

डिक्लेरेशन में देरी होने पर एयरलाइन के सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू हो गए। एयरलाइन के अनिवार्य नियमों के तहत, साइकोएक्टिव पदार्थों के सेवन की जांच के लिए क्रू के सभी सदस्यों का टेस्ट किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, राहत की बात यह रही कि सभी सदस्यों की मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि किसी ने भी किसी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया था।

एयरलाइन ने की सख्त कार्रवाई

भले ही टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई हो, लेकिन समय सीमा के उल्लंघन और प्रक्रियात्मक कोताही को प्रबंधन ने बेहद गंभीरता से लिया है।

सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट विमानन नियामक संस्था, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सौंप दी है।

इसके साथ ही, सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए एयरलाइन ने उड़ान के सभी आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- एअर इंडिया एक्सप्रेस में किसने दी बम की धमकी? फर्स्ट ऑफिसर की हैंडराइटिंग हुई मैच, लाई डिटेक्टर टेस्ट में भी फंसी

यह भी पढ़ें- दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने आपातकालीन द्वार खोलने का किया प्रयास