यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
थाईलैंड जा रहा था Air India Express का विमान, अचानक ले लिया यू-टर्न; दंग रह गए यात्री
हैदराबाद से फुकेत जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे वापस हैदराबाद लौटना ...और पढ़ें

HighLights
- टेकऑफ के बाद सामने आई तकनीकी दिक्कत
- पायलट ने प्लेन को वापस घुमाया
- हैदराबाद एयरपोर्ट पर करनी पड़ी लैंडिंग
एएनआई, हैदराबाद। शनिवार को हैदराबाद से फुकेत जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद वापस हैदराबाद लौटना पड़ गया। टेकऑफ के बाद विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिससे प्लेन को वापस मोड़ लिया गया।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने अपने बयान में बताया कि टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रू मेंबर्स ने तकनीकी दिक्कत महसूस की और सावधानी बरतते हुए फ्लाइट को वापस मोड़ने का फैसला किया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
यात्रियों को दिया गया रिफ्रेशमेंट
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने प्राथमिकता के आधार पर एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। फ्लाइट में देरी होने पर यात्रियों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया और फिर दूसरी फ्लाइट से उन्हें रवाना किया गया। हम दोहराना चाहते हैं कि हमारे हर ऑपरेशन में सेफ्टी पहली प्राथमिकता है।'
इसके पहले 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत आ गई थी। उड़ान के दौरान अचानक जब इसका पता चला, तो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो ने बताया था कि फ्लाइट को जरूरी चेक और मेंटेनेंस की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है।
अभी 17 जुलाई को दिल्ली से इंफाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत आ गई थी। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए फ्लाइट को वापस मोड़ दिया। इसके बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी लैंडिंग करानी पड़ी।
यह भी पढ़ें- Delhi Goa Flight: दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट का इंजन फेल, 17 मिनट तक हवा में अटका रहा इंडिगो का प्लेन और फिर...
