फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी: लंदन से बेंगलुरु आई एअर इंडिया फ्लाइट को किया ग्राउंडेड
लंदन से बेंगलुरु आने वाली एअर इंडिया की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड कर दिया गया है। लंदन ...और पढ़ें

एअर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान फ्यूल स्विच खराबी से ग्राउंडेड।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन से बेंगलुरु आने वाली एअर इंडिया की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड कर दिया गया है।
एअर इंडिया का विमान AI 132 में फ्यूल कंट्रोल स्विच 'रन' से 'कटऑफ' स्थिति में जा रहा था, जिससे ईंधन प्रवाह रुकने का खतरा था। इस मामल में एयरलाइन ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल DGCA और विमान निर्माताओं को सूचना दे दी गई है।
न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार, सोमवार को एअर इंडिया के एक पायलट ने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की जानकारी दी थी।
इस मामले की सूचना एविएशन वॉचडॉग DGCA को दी गई है। सूत्रों के अनुसार, इस विमान ने लंदन से बेंगलुरु के लिए AI132 उड़ान भरी थी और यह सोमवार सुबह बेंगलुरु में उतरा था।
क्या है पूरा मामला?
उड़ान AI 132 हैथ्रो (लंदन) से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी, तभी इंजिन स्टार्ट-अप के दौरान फ्यूल कंट्रोल स्विच रन से कटऑफ की ओर चला गया।
एयरलाइन ने क्या कहा?
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 'हम जानते हैं कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभव दोष की सूचना दी है। इस जानकारी के मिलने के बाद हमने उस विमान को ग्राउंड कर दिया है और प्राथमिकता के आधार पर जांच शुरू कर दी है।'
जांच में क्या है?
एयरलाइन ने यह भी बताया है कि मामला DGCA (सिविल एविएशन नियामक) को सूचित कर दिया गया है और विमान निर्माताओं (OEM) को भी जांच के लिए शामिल किया गया है।
जांच के घेरे में एअर इंडिया ड्रीमलाइनर
इस एयरलाइन को पिछले साल जून में हुए ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना में 260 लोगों की मौत के बाद से गहन जांच का सामना करना पड़ा है।
एअर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने पिछले साल नियामक के निर्देश के बाद अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं पाई गई थी।
(न्यूज एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)
