विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जांच में कोई देरी नहीं हो रही', अहमदाबाद विमान हादसे पर राज्यसभा में सरकार ने दिया जवाब

Published: Mon, 27 Jul 2026 11:44 PM (IST)

सरकार ने राज्यसभा में बताया कि एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच में कोई देरी नहीं है, जिसकी समयसीमा कई कारकों पर निर्भर करती है।

एअर इंडिया विमान दुर्घटना

एअर इंडिया विमान दुर्घटना 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले वर्ष एअर इंडिया के विमान की घातक दुर्घटना की जांच में कोई देरी नहीं हो रही है और एक बड़े हादसे की जांच के लिए समयसीमा का अनुमान नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह कई कारकों पर निर्भर करता है।

एक लंदन के गेटविक के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान ने 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) इस दुर्घटना की जांच कर रहा है।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहाल ने राज्यसभा को बताया, "जांच में कोई देरी नहीं हो रही है। एक बड़े हादसे की जांच के लिए समयसीमा का अनुमान नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह कई कारकों पर निर्भर करता है और यह एक विकसित प्रक्रिया है जिसमें कई कारक शामिल हैं।"

72 घरेलू मार्गों पर हवाई किराया बढ़ा

सरकार ने कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए ने देखा है कि जून 2026 में 72 घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराया मई 2025 की तुलना में 20.5 प्रतिशत बढ़ गया है।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहाल ने कहा कि एयरलाइनों के संचालन की लागत गतिशील होती है व उनके व्यक्तिगत घटक कई कारकों जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एवीएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत, विदेशी मुद्रा दरें, उत्पाद शुल्क व वैट तथा लीज रेंटल के कारण भिन्न होते हैं। एटीएफ अकेले एयरलाइन के संचालन खर्च का 35 से 40 प्रतिशत होता है।

टिकट रद्दीकरण से अर्जित राजस्व को क्षेत्रवार नहीं रखता रेलवे

भारतीय रेलवे टिकट रदीकरण और रद न किए गए वेटलिस्टेड टिकटों से अर्जित राजस्व का क्षेत्रवार रिकार्ड नहीं रखता है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और नए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए पुष्टि किए गए, वेटलिस्टेड व आंशिक रूप से पुष्टि किए गए टिकटों के लिए रद्दीकरण शुल्क व समय सीमाएं अन्य ट्रेनों की तुलना में भिन्न हैं।