बेंगलुरु से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, जेद्दाह किया गया डायवर्ट
बेंगलुरु से लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI133 को तकनीकी खराबी के कारण जेद्दाह हवाई अड्डे पर आपातकालीन ...और पढ़ें

एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी। (फाइल)
HighLights
बेंगलुरु-लंदन एअर इंडिया उड़ान तकनीकी खराबी के कारण जेद्दाह डायवर्ट।
बोइंग 787-8 विमान छह घंटे से अधिक हवा में था।
सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित, गहन जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु से लंदन हीथ्रो जा रहे एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान को सोमवार को एक तकनीकी खराबी के कारण जेद्दाह भेज दिया गया। विमान छह घंटे से ज्यादा समय से हवा में था।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि विमान को एहतियातन जेद्दाह भेजा गया और अभी तय सुरक्षा नियमों के मुताबिक उसकी पूरी तकनीकी जांच की जा रही है।
तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट जेद्दाह डायवर्ट
प्रवक्ता ने कहा, "एयर इंडिया की फ्लाइट AI133, जो 23 मार्च को बेंगलुरु से लंदन हीथ्रो जा रही थी, उसमें एक संभावित तकनीकी खराबी के बाद उसे एहतियातन रास्ते में ही जेद्दाह भेज दिया गया। विमान 19:58 बजे जेद्दाह हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया, और सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।"
विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि एयरलाइन जेद्दाह हवाई अड्डे के अधिकारियों और स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि यह पक्का किया जा सके कि यात्रियों और क्रू सदस्यों को सभी जरूरी मदद मिल सके।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी से पता चला कि विमान छह घंटे से ज्यादा समय से हवा में था।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
इसे भी पढ़ें: 'भारत में LPG और पेट्रोल की कोई कमी नहीं', होर्मुज पार कर 92 हजार टन गैस लेकर भारत आ रहे दो जहाज
