विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air India Plane Crash Report: 'क्या तुमने फ्यूल स्विच बंद कर दिया?', दोनों पायलटों के बीच क्या-क्या हुई बातचीत; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

Published: Sat, 12 Jul 2025 05:38 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Jul 2025 06:12 PM (GMT+05:30)

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को एक महीना पूरा हो गया है। इस हादसे की जांच जारी है। ...और पढ़ें

अहमदाबाद विमान हादसे पर AAIB की रिपोर्ट आई सामने।
अहमदाबाद विमान हादसे पर AAIB की रिपोर्ट आई सामने।

HighLights

  1. 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान हुआ था हादसे का शिकार।
  2. एअर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई खुलासे हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को आज एक महीने पूरे हो गए। आज से ठीक एक महीने पहले अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान AI 171 टेक ऑफ करने के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हो गया। हादसे की जांच के बाद अब भारतीय दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी की है।

सामने आई रिपोर्ट में घटना से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आई हैं। इस 15 पन्नों की रिपोर्ट में घटना से पहले के सेकंड-दर-सेकंड समयरेखा के बारे में भी बताया गया है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट के अनुसार, ये भी सामने आया है कि मेडे कॉल करने से पहले कॉपपिट में दोनों पायलटों के बीच क्या बात हुई थी।

विमान का एलएच इंजन

विमान हादसे में गई थी 270 लोगों की जान

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनट में एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत पर क्रैश होकर गिर गई थी। हादसे में 270 लोगों की बेहद दर्दनाक मौत हुई थी। हादसे में इस विमान में सवार केवल एक यात्री जिंदा बचा था। मृतकों में 29 मेडिकल कॉलेज के छात्र व अन्‍य लोग थे।

(थ्रस्ट लीवर क्वाड्रेंट और ईंधन नियंत्रण स्विच)

AAIB ने जारी की प्रारंभिक रिपोर्ट

AAIB ने इस घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट जरी की है। इस रिपोर्ट में घटना से जुड़े कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया कि पायलट समय पर थ्रस्ट बहाल करने में असमर्थ रहे। जिस कारण ये हादसा हुआ। इसके साथ ही दोनों पायलटों के बीच कॉकपिट के अंदर हुई बातचीत की जानकारी भी सामने आई है।

(लैंडिंग गियर लीवर मॉड्यूल)

कॉकपिट में दोनों पायलटों में क्या हुई थी बात?

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया है कि एअर इंडिया के विमान AI 171 ने 13:38:42 बजे 180 नॉट की अधिकतम गति प्राप्त हुई। उसके तुरंत बाद, इंजन 1 और इंजन 2 के ईंधन कटऑफ स्विच 01 सेकंड के अंतराल के साथ एक के बाद एक RUN से CUTOFF स्थिति में चले गए, जिसके बाद इंजनों को ईंधन की सप्लाई बंद हो गई। जिसके बाद इंजन N1 और N2 अपने टेक-ऑफ के बाद गति पकड़ने में असमर्थ रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों इंजनों को ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई थी।

(फ्लैप हैंडल लीवर)

ठीक इसी दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच इस मुद्दे पर बात भी हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में पता चलता है कि एक पायलट दूसरे से पूछता हुआ सुनाई देता है कि उसने फ्यूल स्विच कटऑफ क्यों किया। दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।

अहमदाबाद में हुई भयावह घटना की पूरी टाइमलाइन यहां समझें

  • 11:17 बजे IST: एअर इंडिया ड्रीमलाइनर VT-ANB नई दिल्ली से अहमदाबाद लैंडिग की। इस दौरान ये उड़ान AI423 के रूप में संचालित थी।
  • 13:13:00 बजे: विमान ने पुशबैक और स्टार्ट-अप का रिक्वेस्ट किया।
  • 13:13:13 बजे: ATC ने पुशबैक की अनुमति दे दी।
  • 13:16:59 बजे: ATC ने स्टार्ट-अप की अनुमति दी।

(अपस्ताल के पास विमान क्रैश होने के बाद गिरा विमान का मलबा)

  • 13:18:38 बजे: विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के Bay 34 से रवाना हुआ।
  • 13:19:12 बजे: ATC ने पूछा कि क्या विमान को रनवे की पूरी लंबाई की आवश्यकता है। विमान ने रनवे 23 की पूरी लंबाई की आवश्यकता की पुष्टि की।
  • 13:25:15 बजे: विमान ने टैक्सी क्लीयरेंस का अनुरोध किया, जिसे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने मंजूरी दे दी।
  • 13:26:00 बजे: विमान टैक्सीवे R4 के माध्यम से रनवे 23 पर टैक्सी करता है, वापस लौटता है और टेक-ऑफ के लिए लाइन में खड़ा होता है।
  • 13:32:03 बजे: विमान को ग्राउंड से टावर कंट्रोल में स्थानांतरित किया जाता है।
  • 13:33:45 बजे: विमान को रनवे 23 पर लाइन में खड़ा होने का निर्देश दिया जाता है।
  • 13.37:37 बजे: एटीसी ने रनवे 23 से टेक-ऑफ की अनुमति दी।

(हादसे के बाद फैला विमान का मलबा)

  • 13.37:37 बजे: टेकऑफ रोल शुरू होता है।
  • 13:38:39 बजे: विमान ने रवने से उड़ान भरी।
  • 13:38:42 बजे: विमान ने 180 नॉट की अधिकतम गति प्राप्त की।
  • 13:38:47 बजे: इंजन N1 और N2 दोनों न्यूनतम निष्क्रिय गति से नीचे चले गए। RAT का पंप हाइड्रोलिक पावर की आपूर्ति शुरू करता है।
  • 13:38:52 बजे: इंजन N1 का ईंधन कटऑफ स्विच CUTOFF से फिर RUN पर चला गया।
  • 13:38:56 बजे: इंजन N2 का ईंधन कटऑफ स्विच भी RUN पर चला गया। इसके बाद दोनों इंजन स्टार्ट हुए। इस दौरान इंजन 1 ठीक होने लगा, हालांकि इंजन 2 गति कम करने में असमर्थ रहा।
  • 13:39:05 बजे: दोनों पायलटों में से एक ने संकट की स्थिति में "मेडे, मेडे, मेडे" कॉल जारी किया
  • 13:39:11 बजे: विमान से डेटा रिकॉर्डिंग बंद हो गई।
  • 13:44:44 बजे: दमकल गाड़ियां बचाव और अग्निशमन के लिए हवाई अड्डे से रवाना हुईं। (इनपुट- पीटीआई एवं AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार)

AAIB Report PDF Download

AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें- 'ये कैसे लीक हुई?' अहमदाबाद प्लेन क्रैश में आई रिपोर्ट पर पायलट एसोसिएशन ने जताई आपत्ति; उठाए ये सवाल

यह भी पढ़ें- Plane Crash Report: विमान के दोनों इंजन बंद, FAA चेतावनी की अनदेखी और पायलटों की बातचीत... जांच रिपोर्ट में कई खुलासे