विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यों वायुसेना प्रमुख ने कहा- शॉर्ट नोटिस पर ऑपरेशन के लिए रहें तैयार

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 12:55 PM (IST)

वायुसेना प्रमुख ने खत लिखकर भारत के आसपास बढ़ रहे ख़तरों से आगाह करते हुए हर समय तैयार रहने को कहा है।

क्यों वायुसेना प्रमुख ने कहा- शॉर्ट नोटिस पर ऑपरेशन के लिए रहें तैयार
क्यों वायुसेना प्रमुख ने कहा- शॉर्ट नोटिस पर ऑपरेशन के लिए रहें तैयार

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। वायु सेना प्रमुख बी.एस धनोवा ने सेनाध्यक्ष की कमान संभालने के तीन महीने के अंदर ही सभी प्रमुख अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर शॉर्ट नोटिस पर ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा है। मीडिया की ख़बर के मुताबिक, यह पत्र 30 मार्च को लिखकर सभी वायुसेना अधिकारियों को भेजा गया है।

वायुसेना प्रमुख के पत्र में पक्षपात और यौन शोषण का जिक्र

वायु सेना प्रमुख बीएस धनोवा ने जिस पत्र को सभी एयरफोर्स अधिकारियों के पास भेजा है उनमें पक्षपात और यौन शोषण जैसे मुद्दों का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि हाल के दिनों में जो चीजें सामने आई है उससे एक बुरी छवि सामने आई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब वायु सेना प्रमुख की तरफ से अधिकारियों को पत्र के जरिए इस तरह बातें पहुंचाई गई हो।

पत्र में ख़तरों से किया आगाह

वायु सेना प्रमुख ने खत लिखकर भारत के आसपास बढ़ रहे ख़तरों से आगाह करते हुए हर समय तैयार रहने को कहा है। ख़त सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है सीमापार से जिस तरह पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है और जम्मू कश्मीर में सेना के कैंपों को निशाना बनाया जा रहा है उसी परिदृश्य में यह इशारा है। हालांकि, पूर्व विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा कि वायु सेना प्रमुख की तरफ से लिखे गए इस खत में अधिकारियों को जो बातें कही गई है उसमें कुछ भी विशेष नहीं है।

यह भी पढ़ें: जानिए, किस देश के पास है कितने परमाणु हथियारों का जखीरा

वायु सेना प्रमुख के ख़त के मायने

प्रफुल्ल बख्शी ने कहा कि जब उन्होंने मीडिया में यह खबर देखी उसके बाद फौरनस वे खुद वायु सेना प्रमुख से इस मसले पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि एयर चीफ मार्शल बी.एस धनोवा ने जो बातें अपने अधिकारियों से कही है उसमें शॉर्ट नोटिस के लिए सिर्फ तैयार रहने को ही नहीं कहा बल्कि पक्षपात और यौन शोषण जैसे मुद्दों का भी अपने खतों में जिक्र करते हुए सभी से सचेत रहने को कहा है। ऐसे में किसी एक पक्ष को बढ़ा चढ़ा कर नहीं देखा जाना चाहिए।

पूर्व विंग कमांडर ने आगे कहा कि वायु सेना प्रमुख ने जिन मुश्तैदी की बातें कही है वह तो वायुसेना में हमेशा रहती ही है। उन्होंने कहा कि हरेक एयर फील्ड मार्शल पर दो स्टैंड बाई रखे जाते है जिसे इशारा मिलते ही रवाना किया जा सकता है। ऐसे में बख्शी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से जिस तरह की उकसावेपूर्ण कार्रवाई की जा रही है उसमें हमारी कहीं ना कही पॉलिसी में खामी है। जबकि, हमारी फौज पूरी ताकत के साथ जवाब देने को सक्षम है।

बयान पर ना हो कयासबाजी- पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल काक

जबकि, पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल काक ने जागरण डॉट कॉम से विशेष बातचीत में वायुसेना प्रमुख की तरफ से अधिकारियों के लिखे ख़त पर किसी तरह की कयासबाजी से आगाह करते हुए कहा कि सेना प्रमुख के इस कदम का नॉर्मल रूप में लिया जाना चाहिए।

काक ने कहा कि बी.एस. धनोवा की तरफ से लिखा गया खत रूटिन है कि वायुसेना को तैयारी करनी चाहिए और प्रोफेशनल बनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वायुसेना प्रमुख के नोटिस में कमिशंड और नॉन कमिशंड ऑफिसर्स से कहा है गया कि वे पक्षपात और विवादों से दूर रहें। ऐसे में किसी तरह की अटकलबाजी नहीं की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के खिलाफ नॉर्थ कोरिया में क्यों धधक रही है बदले की आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।