विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भविष्य के युद्ध तीनों सेनाओं के बेहतर तालमेल से लड़े जाएंगे', वायुसेना प्रमुख एपी सिंह का बयान

Published: Wed, 22 Jul 2026 10:06 PM (IST)

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि भविष्य की लड़ाइयां अकेले कोई एक सेना नहीं लड़ सकती, इसलिए सशस्त्र बलों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह का बयान (फोटो-पीटीआई)

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह का बयान (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. भविष्य की लड़ाइयों में तीनों सेनाओं का तालमेल आवश्यक।

  2. सैन्य तकनीकों का तेजी से स्वदेशी विकास महत्वपूर्ण।

  3. आईएनएस मालवन के कमीशनिंग समारोह में व्यक्त विचार।

डिजिटल डेस्क, कारवार। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने बुधवार को कहा कि भविष्य की लड़ाइयां कोई एक सेना अकेले नहीं लड़ सकती, इसलिए सशस्त्र बलों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सैन्य तकनीकें इतनी तेजी से विकसित की जानी चाहिए कि वे काम की बनी रहें, क्योंकि देर से मिली तकनीक का मतलब है तकनीक का न मिलना।

वह आइएनएस मालवन को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह माहे-क्लास के एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट में से दूसरा है।

भविष्य की लड़ाइयों में तीनों सेनाओं का तालमेल जरूरी

सिंह ने विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'भविष्य की कोई भी लड़ाई किसी एक सेना द्वारा नहीं लड़ी जाएगी। हम वायुसेना, नौसेना या थल सेना में हों या किसी भी रंग की वर्दी में हों, हमें एक राष्ट्र के रूप में मिलकर लड़ना होगा और तभी हम सफल होंगे।'

एपी सिंह ने कहा, 'पिछले चार-पांच वर्षों में खासकर चीफ आफ डिफेंस स्टाफ का पद बनने के बाद, इस सामूहिक मिशन को जो गति मिली है, वह और मजबूत होती जाएगी। हम सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे।'

कमीशनिंग समारोह में वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वत्सायन, नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक और सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल हुए।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'छात्रों और युवाओं को राजनीतिक मोहरा न बनाए', राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।