वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की विदाई आज, आशुतोष दीक्षित संभालेंगे कमान
भारतीय वायुसेना आज रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन पर निवर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देगी।
-1793383052226_m.webp)
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को आज औपचारिक विदाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना शनिवार को विदा हो रहे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को राष्ट्रीय राजधानी के रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन के परेड मैदान में औपचारिक गार्ड ऑफ आनर देगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख की विशिष्ट सेवा, अनुकरणीय नेतृत्व और भारतीय वायुसेना तथा देश के लिए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की है।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के स्थान पर 29वें वायुसेना प्रमुख के रूप में अब एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित कार्यभार संभालेंगे जबकि एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया अगले वायुसेना उप प्रमुख होंगे।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की औपचारिक विदाई आज
ऑपरेशन सिंदूर के संचालन का श्रेय एयर चीफ मार्शल सिंह को दिया जाता है। वह अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। करीब 42 साल के शानदार सेवाकाल के बाद वह सेवानिवृत्त होंगे। वायुसेना प्रमुख और उनकी पत्नी सरिता सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं। इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 अक्टूबर को विदा हो रहे एयर चीफ मार्शल को "राष्ट्र की 42 साल की गौरवशाली सेवा" के बाद "उचित विदाई" दी।
मंत्रालय ने कहा, 'सिंह ने आपरेशन सिंदूर के सफल संचालन और भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को मजबूत करने में विदा हो रहे वायुसेना प्रमुख की अहम भूमिका को सराहा।'
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे नए वायुसेना प्रमुख का कार्यभार
एयर चीफ मार्शल सिंह को 31 अक्टूबर को रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन के परेड मैदान में विदाई गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। नए वायुसेना प्रमुख को भी एक नवंबर को इसी स्थान पर गार्ड आफ आनर दिया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अनुभवी लड़ाकू विमान पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित इसके बाद अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया अगले वायुसेना उप प्रमुख होंगे।
वह मौजूदा उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे। एयर मार्शल वालिया फिलहाल पूर्वी वायु कमान के एयर आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं।