विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को हुआ डेंगू, हालत में हो रहा सुधार; एम्स ने स्वास्थ्य की दी जानकारी

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Sat, 16 Oct 2021 04:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 05:36 PM (IST)

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा उन्हें डेंगू ...और पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की फाइल फोटो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की फाइल फोटो

नई दिल्ली, पीटीआइ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डेंगू हो गया है लेकिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। एम्स के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 89 वर्षीय कांग्रेस नेता को बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, 'उन्हें डेंगू होने का पता चला है लेकिन अब उनकी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।' सिंह को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। एम्स में मंडाविया के दौरे के बाद एक विवाद पैदा हो गया क्योंकि वह कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने के दौरान एक फोटोग्राफर को अपने साथ ले गए थे।

मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने परिवार की मर्जी के खिलाफ फोटोग्राफर ले जाने के लिए मंडाविया पर कई सवाल खड़े किए हैं। दमन सिंह ने कहा कि उनकी मां बहुत परेशान थीं क्योंकि एक फोटोग्राफर केंद्रीय मंत्री के साथ कमरे में घुस आया था, लेकिन जब उनकी मां ने जोर देकर कहा कि फोटोग्राफर कमरे से बाहर निकल जाए, तो उसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।

दमन सिंह ने कहा कि वह बहुत परेशान हैं। मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। वे बुजुर्ग हैं न कि चिड़ियाघर के किसी जानवर की तरह हैं।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री का कुशलक्षेम जानने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी एम्स पहुंचे हुए थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की थी। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एम्स के दौरे के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से भी मुलाकात की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।