विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AIADMK सांसद वी मैत्रेयन की मांग, जयललिता के निधन की हो निष्पक्ष जांच

By Lalit RaiEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 02:42 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 02:55 PM (IST)

एआइएडीएमके के सांसद वी मैत्रेयन ने कहा कि जयललिता के निधन के बारे में सच जानने के लिए निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

AIADMK सांसद वी मैत्रेयन की मांग, जयललिता के निधन की हो निष्पक्ष जांच
AIADMK सांसद वी मैत्रेयन की मांग, जयललिता के निधन की हो निष्पक्ष जांच

नई दिल्ली(एएनआई)। तमिलनाडु की दिवंगत सीएम जयललिता की मौत पर एआइएडीएमके के ही कार्यकर्ता और नेता संदेह जताते रहे हैं। एआइएडीएमके सांसद वी मैत्रेयन ने इस संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अम्मा की मौत को लेकर न केवल पार्टी बल्कि जनता के मन में भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

वी मैत्रेयन ने कहा कि जिस वक्त जयललिता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उस वक्त उन्हें हल्का बुखार था। बुखार के अलावा उन्हें किसी तरह की शिकायत नहीं थी। तमिलनाडु की मौजूदा सरकार ये नहीं चाहती है कि अम्मा के अंतिम दिनों का सच आम जनता तक सामने आ सके, लिहाजा उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात कर पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें: अम्मा फोरम बनाकर राजनीति में कूदीं जयललिता की भतीजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।