विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब पहले जैसा नहीं रह जाएगा इंटरनेट... खत्म होगा लिंक का जंजाल, सर्च पर AI देगा जवाब; पूरी डिटेल

Published: Mon, 23 Feb 2026 10:00 PM (IST)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंटरनेट के बुनियादी ढांचे को तेजी से बदल रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि पारंपरिक 'ब्लू लिंक' ...और पढ़ें

यूजर को सीधे ठोस व संक्षिप्त उत्तर मिलेगा और वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम होगी

यूजर को सीधे ठोस व संक्षिप्त उत्तर मिलेगा और वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम होगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इंटरनेट की बुनियादी संरचना तेजी से बदल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ वर्षों में पारंपरिक 'ब्लू लिंक' सर्च मॉडल की जगह एआई आधारित 'आंसर इंजन' ले लेंगे, जहां यूजर को सीधे ठोस व संक्षिप्त उत्तर मिलेगा और वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम होगी।

नए स्वरूप में इंटरनेट लाइब्रेरी न रहकर संवाद का मंच बन जाएगा, जहां एआई से बातचीत करके सुविधानुसार जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने की जरूरत ही नहीं रहेगी। इससे वेबसाइटों पर मौलिक और ठोस जानकारी देने का दबाव बढ़ेगा, ताकि वे एआई बॉट्स की शीर्ष 10 सूची में शामिल हो सकें।

ऐसे बदल जाएगा सब कुछ

अब तक जब भी हमें कोई जानकारी चाहिए होती थी, तो हम सर्च इंजन पर सवाल लिखते थे और सामने “दस नीले लिंक'' आ जाते थे। इन लिंक पर क्लिक करके हम अलग-अलग वेबसाइटों पर जाकर जानकारी पढ़ते थे। यह तरीका पिछले करीब बीस साल से चल रहा था। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। आने वाले समय में सर्च इंजन की जगह एआई आधारित “आंसर इंजन'' ज्यादा काम करेंगे।

यानी आप सवाल पूछेंगे और एआई सीधे उसका छोटा, साफ और व्यवस्थित जवाब दे देगा। कई बार पूरी जानकारी वहीं मिल जाएगी और अलग से किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंटरनेट एक लाइब्रेरी जैसा कम और बातचीत के मंच जैसा ज्यादा हो जाएगा, जहां आप एआई से सीधे संवाद करके जानकारी ले सकेंगे।

एआई के अनुकूल बनेंगी वेबसाइट

अब तक वेबसाइटें इंसानों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थीं—आकर्षक डिजाइन, विज्ञापन और क्लिक बढ़ाने पर जोर होता था। लेकिन भविष्य में वेबसाइटों को एआई के अनुकूल भी बनाना पड़ेगा, ताकि एआई उनकी जानकारी को आसानी से पढ़ और समझ सके। उदाहरण के लिए, गूगल का पारंपरिक सर्च मॉडल लिंक दिखाता है, जबकि ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसे प्लेटफॉर्म सीधे जवाब देने लगे हैं।

तेजी से बढ़ रही है एआई बॉट्स की हिस्सेदारी रिपोर्ट बताती हैं कि 2025 में सिर्फ 44% इंटरनेट ट्रैफिक इंसानों से आया, जबकि केवल चार प्रतिशत हिस्सा एआई बॉट्स का था, लेकिन ये हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। डेलायट के अनुसार एआई प्लेटफॉर्म से आने वाला ट्रैफिक तेजी से बढ़ेगा।

वहीं बेन एंड कंपनी का कहना है कि एआई से मिली सूचना से संबंधित 60% सर्च बिना किसी लिंक पर क्लिक किए ही खत्म हो जाते हैं। यानी आने वाले समय में वेबसाइटों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वे एआई के जवाबों में भरोसेमंद स्त्रोत के रूप में जगह बना सकें।

यह भी पढ़ें- एआई से सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत,मौसम पूर्वानुमान से रुका फसलों का नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।