विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad Plane Crash: पीएम मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद, घटनास्थल का करेंगे दौरा

Published: Fri, 13 Jun 2025 08:02 AM (IST)

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास कल एक भीषण विमान हादसा हुआ जिसमें एअर इंडिया की 242 यात्रियों वाली फ्लाइट क्रैश हो ...और पढ़ें

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद पीएम मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद
अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद पीएम मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद

एएनआई, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास कल भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघाणीनगर में एअरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है। इस हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

इसके मद्दनेजर आज पीएम मोदी 8:30 बजे अहमदाबाद का दौरा करेंगे, उनका ये दौरा करीब 2 घंटे का होगा। बताया जा रहा है इस विमान हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना में केवल एक यात्री जीवित बचा है, बताया जा रहा है वो यात्री 11A सीट पर बैठा था और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अमित शाह ने भी किया घटनास्थल का दौरा

वहीं इस हादसे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया को संबोधित किया। अमित शाह ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों और एअरइंडिया विमान हादसे में एकमात्र जीवित शख्स से भी मुलाकात की।

साथ ही वो केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भी मिले और गुजरात के मुख्यमंत्री और तमाम नेता अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही पूरे हादसे और राहत-बचाव कार्य का जायजा भी लिया।

कब हुआ हादसा?

बता दें एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान दिल्ली के आईजीआइ एयरपोर्ट से रवाना हुआ। इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी, लेकिन टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही ये हादसा हो गया और कई यात्रियों की जान चली गई। 

दुर्घटना में जान गंवाने वालों में 68 वर्षीय भाजपा नेता विजय रूपाणी भी शामिल हैं। वह दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान में वह पंजाब के भाजपा प्रभारी थे। वह विमान के बिजनेस क्लास की 2-डी सीट पर बैठे थे। 

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: लापरवाही या टेक्निकल फॉल्ट ... अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद उठने लगे सवाल; जानिए हादसे से जुड़ी 10 बड़ी बातें