विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तुम कहां चली गई?', दुर्घटनाग्रस्त विमान की एयरहोस्टेस के परिवार में पसरा मातम; बहन ने बताया फोन पर क्या हुई थी बात?

Published: Thu, 12 Jun 2025 09:37 PM (IST)

Ahmedabad Plane Crash अहमदाबाद में आज एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस ...और पढ़ें

अहमदाबाद विमान दुर्घटना लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त। (फोटो- पीटीआई)
अहमदाबाद विमान दुर्घटना लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त। (फोटो- पीटीआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Air India Plane Crash: अहमदाबाद में आज एक भीषण विमान हादसा हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान गई है। इस हादसे में एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की क्रू मेंबर नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम की भी जान चली गई।

उनकी मौत की जानकारी सामने आने के बाद ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि नगनथोई शर्मा का बचपन से ही एअरहोस्टेस बनने का सपना था।

नगनथोई शर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बता दें कि मणिपुर के थौबल जिले के अवांग लेइकेई के 22 वर्षीय नगंथोई शर्मा कोंगब्राइलाटपम के परिवार में इस समय मातम छाया है। जैसे ही विमान क्रैश की खबर सामने आई परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।

बहन से हुई थी आखिरी बार बात

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम 2023 में एअर इंडिया में एअरहोस्टेस के तौर पर नौकरी मिली थी। नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम ने बताया कि हम तीन बहनें हैं। वह अप्रैल 2023 में शामिल हुई थी। एअरहोस्टेस बनना उसका सपना था।

बहन ने बताया कि इंटरनेट बैन की वजह से हम हमेशा की तरह वीडियो चैट नहीं कर सकते थे। लेकिन जब मैं स्कूल में थी, तब उसने मुझे मैसेज करके बताया कि वह आज लंदन जा रही है और उससे संपर्क नहीं हो पाएगा। उसने यह भी कहा कि वह 15 जून को वापस आएगी। मैंने उसे सुरक्षित उड़ान की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इंटरनेट सेवा फिर से शुरू होने पर हम उससे संपर्क करेंगे।

कैसे घटना की मिली जानकारी?

नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम की बहन ने बताया कि घटना के बारे में तब पता चला जब एक आंटी ने पूछताछ करने के लिए फोन किया। एअर होस्टेस नगनथोई की बहन ने बताया कि हमें एक आंटी ने बताया कि एअर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मैंने उसे बताया कि नगनथोई ने कहा है कि वह आज लंदन के लिए उड़ान भरेगी। हमारी आंटी ने फोन करके बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। 

यह भी पढ़ें:Ahmedabad Plane Crash: बैट्री में गड़बड़ी, टेस्टिंग के दौरान आग... शुरू से ही विवादों में रही बोइंग की ड्रीमलाइनर

यह भी पढ़ें: Plane Crash: सही तरीके भरी उड़ान... अचानक क्यों गिरा विमान, आखिरी मिनट कॉकपिट में क्या हुआ होगा? एक्सपर्ट्स ने कही ये बात