राज्य सभा के सदस्य के तौर पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने ली शपथ
गुजरात राज्य सभा के तीन सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अहमद पटेल को विजयी घोषित किया गया था।
नई दिल्ली, आइएएनएस। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने आज राज्य सभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। सभापति एम वैंकेया नायडू ने अपने चेंबर में उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान उपसभापति पी जे कुरियन भी मौजूद थे। राज्य सभा सदस्य के तौर पर अहमद पटेल का यह पांचवा कार्यकाल है।
इस महीने की शुरुआत में गुजरात राज्य सभा के तीन सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अहमद पटेल को विजयी घोषित किया गया था। आपको बता दें कि चुनाव में अहमद पटेल की हार हो जाती, अगर चुनाव आयोग द्वारा दो बागी कांग्रेस विधायकों के वोट रद नहीं किए जाते। हालांकि चुनाव में पराजित हुए भाजपा नेता बलवंतसिंह राजपूत ने चुनाव आयोग के इस फैसले को गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
यह भी पढ़ें: चीन पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, दोनों देश डोकलाम से अपनी सेना हटाने को तैयार