विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agnipath Protests: बिहार, यूपी, हरियाणा, एमपी और राजस्‍थान में 'अग्निपथ' का विरोध, कहीं लगाई गई आग तो कहीं रोकी गईं ट्रेनें

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2022 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2022 07:11 PM (IST)

Agnipath Scheme Protest बिहार से शुरू हुआ यह विरोध यूपी हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच गया है। शांति से शुरू ...और पढ़ें

सरकार की नई योजना 'अग्निपथ' का बिहार में हुआ विरोध।
सरकार की नई योजना 'अग्निपथ' का बिहार में हुआ विरोध।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। केंद्र सरकार (centre govt) द्वारा हाल ही में घोषित नई सैन्य भर्ती योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ गुरुवार को देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुआ। आर्मी, नेवी और वायुसेना में भर्ती के लिए सरकार की नई योजना 'अग्निपथ' के विरोध में युवाओं द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया गया। कल बिहार से शुरू हुआ यह विरोध यूपी, हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच गया है। बिहार और यूपी में तो कई जिलों से आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें : Agneepath Scheme पर युवा क्यों उठा रहे सवाल, जानें इसके फायदे नुकसान

बिहार में सबसे ज्यादा बवाल

केद्र सरकार की इस नई स्कीम का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में देखा जा रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल युवा सड़कों में आगजनी के अलावा ट्रेनों की बोगियों में भी आग लगाते दिखे। वहीं दिल्‍ली-हावड़ा मुख्‍य रेल लाइन के बक्‍सर और आरा स्‍टेशनों पर जमकर तोड़फोड़ हुई और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। 

राजस्थान में भी जमकर हुआ विरोध

अग्निपथ योजना का विरोध अब राजस्थान में भी शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी इस योजना के विरोध में आंदोलन शुरू किया है। सीकर में युवा सुबह से ही एकत्रित होना शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने एकत्रित होकर तोड़फोड़ की। उत्तेजित युवाओं ने दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही सरकारी सम्पति को भी नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने 20 जून को दिल्ली कूच कर जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

उत्तर प्रदेश में भी हो रहा काफी विरोध

यूपी में भी अग्निपथ योजना का जोरदार विरोध देखने को मिला है। यहां बड़ी संख्या में युवा सरकार की योजना की खिलाफत कर रहे हैं। राज्य के कई जिलों में यह प्रदर्शन देखा गया, जिसमें बुलंदशहर, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर भी शामिल रहे। युवाओं ने इस योजना को रद करने की मांग के साथ 'अग्निपथ योजना वापस लो' के नारे लगाए हैं। 

हरियाणा में हुई पत्थरबाजी

अग्निपथ योजना के विरोध में हरियाणा के मेवात में बड़ी तादाद में युवा सड़कों पर उतर गए। युवाओं ने कई जगह जाम लगा दिया तथा इसके बाद बसों को भी रोक दिया। करीब दो घंटे सरकुलर रोड को जाम किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो इसके बाद कुछ युवाओं ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी तादाद में फोर्स को और बुला लिया गया। पुलिस को भारी पड़ते देख युवा वहां से भाग निकले।

अग्निपथ योजना क्या है

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषत की गई अग्निपथ योजना के तहत इस वर्ष 46 हजार युवाओं को सहस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। बता दें कि इस योजना के मुताबिक युवाओं की भर्ती संविदा आधारित होगी, जो कि चार साल के लिए होगी। भर्ति किए गए युवाओं को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। अग्निवीरों की उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच होगी और उन्हें 30-40 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। हालांकि भर्ती हुए 25 फीसदी युवाओं को सेना में आगे मौका मिलेगा और बाकी 75 फीसदी को नौकरी छोड़नी पड़ेगी।