Video: कर्नाटक में दो गांवों के बीच अग्नियुद्ध, दुर्गा परमेश्वरी मंदिर की अनोखी है ये परंपरा
कर्नाटक के कटील स्थित श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में आठ दिनों तक आग से खेलने का उत्सव चलता है। इस अनूठी परंपरा को अग्नि खेली कहा जाता है।
मैंगलोर, एएनआइ। कर्नाटक के मैंगलोर में देवी को खुश करने का अनूठा रिवाज है। श्री दुर्गा पारमेश्वरी मंदिर की देवी को खुश करने के लिए श्रद्धालु आग से खेलते हैं। मैंगलोर के कटील में स्थित श्री दुर्गा पारमेश्वरी मंदिर में आठ दिनों तक उत्सव चलता है। मंदिर की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
अग्नि खेली के नाम से मशहूर यह परंपरा दो गांवों के बीच खेला जाता है। खेल शुरु होने से पहले श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर के देवी की शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा खत्म होने के बाद पास में ही बने तालाब पर सभी श्रद्धालु स्नान करते हैं। अग्नि खेली शुरु होने से पहले दो गांव के लोग आपस में बंट जाते हैं। सभी श्रद्धालु अपने हांथों में नारियल की छाल से बनी मशाल लेकर एक दूसरे के विरोध में खड़े हो जाते हैं।
देखें वीडियो...
#WATCH Visuals of the ‘Agni Kheli’ or Thoothedhara ritual from Sri Durgaparameshwari temple in Kateel, Karnataka. pic.twitter.com/xCqF6lrBGQ — ANI (@ANI) April 22, 2019
अग्नि खेली शुरु होते ही दोनों गांव के लोग एक दूसरे पर जलती हुई मशाल से हमला करते हैं। मंदिर परिसर के बाहर हो रहे इस अद्भुद अनोखे नजारे को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। इस उत्सव की खास बात यह है कि अग्नि खेली में वहीं आदमी भाग लेते है जो आर्थिक या शारीरिक रूप से परेशान होते हैं। आठ दिनों तक चलने वाले उत्तसव में इस दौरान यहां पर मांस और मदिरा का सेवन बंद हो जाता है।