हेमंत सोरेन ने बरहेट से भरा पर्चा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को साहेबगंज में बरहेट विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। सोरेन गुरुवार को दुमका सीट से भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
By Abhishake PandeyEdited By: Published: Mon, 01 Dec 2014 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 01 Dec 2014 01:06 PM (IST)
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को साहेबगंज में बरहेट विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। सोरेन गुरुवार को दुमका सीट से भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने बरहेट के अलावा दुमका विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और दुमका से उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया गया है। हेमंत सोरेन ने इस बार बरहेट में पार्टी के दिग्गज नेता रहे हेमलाल मुर्मू को चुनौती देने का निर्णय लिया है। हेलाल मुर्मू इस बार भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें