Move to Jagran APP

बुल्ली बाई प्रकरण के बाद अब इंटरनेट मीडिया पर हिंदू महिलाओं के खिलाफ दुष्प्रचार

बुल्ली बाई एप के जरिये मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इंटरनेट मीडिया पर हिंदू महिलाओं के खिलाफ दुष्प्रचार का अभियान चलाने की बात सामने आई है। फेसबुक और टेलीग्राम चैनल पर ऐसे बहुत से पेज सामने आए हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 09:41 PM (IST)
इंटरनेट मीडिया पर हिंदू महिलाओं के खिलाफ दुष्प्रचार का अभियान। (एएनआइ)

नई दिल्ली, जेएनएन। बुल्ली बाई एप के जरिये मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इंटरनेट मीडिया पर हिंदू महिलाओं के खिलाफ दुष्प्रचार का अभियान चलाने की बात सामने आई है। फेसबुक और टेलीग्राम चैनल पर ऐसे बहुत से पेज सामने आए हैं जिनके जरिये हिंदू महिलाओं के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। केंद्रीय एलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीक (आइटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि चैनल ने इस तरह के आपत्तिजनक पेज हटा दिए हैं। इस बीच बुल्लीबाई प्रकरण में उत्तराखंड से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

अब तक तीन लोग गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के आयुक्त हेमंत नगराले के अनुसार इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नगराले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस ने बुधवार को उत्तराखंड से मयंक रावत नाम के 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले श्वेता सिंह नाम की युवती को उत्तराखंड और विशाल कुमार झा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया जा चुका है। नगराले ने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है। हो सकता है कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हों। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ ट्विटर हैंडलर द्वारा सिखों जैसे नाम का प्रयोग करने की भी जांच की जाएगी। मुंबई की साइबर सेल इस पूरे प्रकरण की तह तक जाकर जांच करेगी।

कार्रवाई के लिए राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही सरकार

उधर, टेलीग्राम चैनल में हिंदू महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक अभियान को लेकर ट्विटर पर एक शिकायत के जवाब में आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चैनल पर सक्रिय ग्रुप ब्लाक कर दिए गए हैं। सरकार कार्रवाई के लिए राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है। इसी तरह फेसबुक पर भी कई अपमानजनक पेज और समूह भी सामने आए हैं, जिनके खिलाफ एक ट्विटर उपयोगकर्ता द्वारा ट्वीट किया गया था।

इस पर केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पूछा कि क्या उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेटा को सूचित करने और प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया है। चंद्रशेखर ने एक ट्वीट में कहा कि सरकार की मीइटवाई टीम को मेटा को सूचित करने और इसे हटाने का निर्देश दिया गया है। आइटी मंत्री, अंशुल सक्सेना नाम के एक यूट्यूबर की शिकायतों का जवाब दे रहे थे। अंशुल ने आरोप लगाया था कि टेलीग्राम चैनल, फेसबुक पर समूह और पेज हिंदू महिलाओं को निशाना बना रहे थे, उनकी तस्वीरें साझा कर उन्हें गालियां दे रहे हैं।

गिरफ्तार लड़की पर दया दिखाएं : जावेद अख्तर

वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर ने लोगों से बुल्ली बाई मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार लड़की के प्रति दया दिखाने का आग्रह किया है। उन्होंने एक ट्वीट में नेटिजंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस लड़की ने अपने माता-पिता को कैंसर और कोरोना से खो दिया हो उससे कोई महिला मिलकर सहानुभूति दिखाएं और उसे बताए कि उसने जो किया वह गलत है। उन्होंने उस लड़की को माफ किए जाने का आग्रह किया है।

घृणा अभियान का शिकार हो रहे युवा : मल्लिकार्जुन खड़गे

बुल्ली बाई प्रकरण में तीन युवाओं की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह देखना बहुत ही दुखद है कि 18 से 21 साल के युवा घृणा अभियान का शिकार बन रहे हैं। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर करने के बजाय वे संघ और भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.