विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई 4% की बढ़ोतरी

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 01 Apr 2023 11:34 AM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 11:41 AM (IST)

Dearness Allowance असम सरकार (Assam Government) ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया है। ...और पढ़ें

असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई 4% की बढ़ोतरी
असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई 4% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, एजेंसी। असम सरकार (Assam Government) ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की है। इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है। अब नई डीए दर 38 फीसदी से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है।

42 फीसदी नई डीए दर

सरमा ने 1 अप्रेल को बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2023 से अतिरिक्त 4% बढ़ा दी गई है। अब नई डीए दर 42% है।

असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

इसकी घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर पर की है। उन्होंने लिखा, 'हमारी सरकार है जो अपने कर्मचारियों की परवाह करती है। मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 1 जनवरी, 23 से राज्य सरकार के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए अतिरिक्त 4% महंगाई भत्ता बढ़ाई गई। नई डीए दर अब 42% है।' असम के सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और भाजपा के महासचिव बीएल संतोष को भी अपने पोस्ट में टैग किया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है। 24 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी की घोषणा की गई। केंद्र सरकार ने अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महंगाई भत्ते, या डीए में बढ़ोतरी के लिए केंद्र 12,815 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सरकार ने कहा है कि 1 डीए बढ़ोतरी को 1 जनवरी, 2023 से लागू किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।