Move to Jagran APP

साउथ एक्‍टर तुलसी का विवादित बयान, सबरीमाला जाने वाली महिलाओं के दो टुकड़े कर दो

सबरीमाला मंदिर पर दक्षिण भारत के अभिनेता कोल्‍लम तुलसी ने विवादित बयान दे दिया है। उन्‍होंने मंदिर आने महिलाओं के दो टुकड़े देने कहा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 08:48 PM (IST)
साउथ एक्‍टर तुलसी का विवादित बयान, सबरीमाला जाने वाली महिलाओं के दो टुकड़े कर दो

केरल, एजेंसी। सबरीमाला मंदिर का विवाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी नहीं थम रहा है। अब दक्षिण भारत के अभिनेता कोल्‍लम तुलसी ने विवादित बयान दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि जो भी महिलाएं सबरीमाला मंदिर आ रही हैं उनके दो टुकड़े कर देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्‍होंने कहा कि एक टुकड़े को दिल्‍ली तो दूसरे टुकड़े को सीएम आवास पर फेंक देना चाहिए। 

loksabha election banner

बता दें कि सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे हर वर्ग की महिलाओं के लिए खोल दिया है। इसके पहले यहां मंदिर में 10 साल से 50 साल की उम्र की महिलाओं के लिए प्रवेश वर्जित था। खासकर 15 साल से ऊपर की लड़कियां और महिलाएं इस मंदिर में नहीं जा सकतीं थीं। परंपरा के हिसाब से यहां सिर्फ छोटी बच्चियां और बूढ़ी महिलाएं ही प्रवेश कर सकती हैं। इसके पीछे मान्यता थी कि इस उम्र की महिलाओं को मासिक धर्म होता है और उस दौरान महिलाएं शुद्ध नहीं होतीं। मंदिर के भगवान अयैप्पा ब्रह्मचारी स्वरूप में हैं और इस उम्र की महिलाएं वहां नहीं जा सकतीं।

कोर्ट के आदेश के बाद से ही महिलाओं का संगठन इस मुद्दे का विरोध कर रहा है। सामाजिक तौर पर यह अब भी लोगों में स्‍वीकार नहीं हो रहा है। यह परंपरा यहां करीब 800 सालों से चली आ रही थीं। इसलिए कोर्ट ने अपने आदेश में कहा भी था कि समाज को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी। यह मंदिर केरल के पत्थनमथिट्टा जिले में पश्चिमी घाट की एक पहाड़ी पर स्थित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.