विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Anthony Albanese: ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थकों पर होगी कार्रवाई, अल्बनीज ने पीएम मोदी को दिया भरोसा

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 11 Mar 2023 04:33 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई गड़बड़ी पर ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्थानी समर्थकों पर होगी कार्रवाई, अल्बनीज ने पीएम मोदी को दिया भरोसा।
ऑस्ट्रेलिया में खालिस्थानी समर्थकों पर होगी कार्रवाई, अल्बनीज ने पीएम मोदी को दिया भरोसा।

नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई गड़बड़ी पर चर्चा की। इस दौरान पीएम एंथनी अल्बनीज ने भरोसा दिया कि उनकी सरकार ऑस्ट्रेलिया में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

दोनों प्रधानमंत्रियों को बीच कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई गड़बड़ी पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय और मंदिरों को निशाना बनाने वाली तोड़-फोड़ और हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने दिया भरोसा 

विदेश सचिव ने आगे बताया कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार इस मामले में समाज में शांति और सद्भाव के लिए जरूरी कदम उठाएगी। मालूम हो कि पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद भारतीय समुदाय की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

मंदिरों पर हमला चिंता का विषय

पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "यह खेद का विषय है कि पिछले कुछ हफ्तों में ऑस्ट्रेलिया से नियमित रूप से मंदिरों पर हमलों की खबरें आ रही हैं। स्वाभाविक है कि ऐसी खबरें भारत में सभी को चिंतित करती हैं, हमारे मन को व्यथित करती हैं।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।