बंगाल के सिलीगुड़ी में फिल्मी ड्रामा: युवक को चाकू मारने के बाद नारियल के पेड़ पर चढ़ा आरोपित, पुलिस के छूटे पसीने
सिलीगुड़ी नगर निगम के 37 नंबर वार्ड के घुघुमाली इलाके से अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। एक युवक को चाकू मारने के बाद आरोपित नारियल के पेड़ पर चढ़ गया। घटना शनिवार देर रात की बताई गई है।

सिलीगुड़ी युवक को चाकू मारकर नारियल के पेड़ पर चढ़ा आरोपित
HighLights
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपित युवक की पहचान राजेश के रूप में हुई है
युवक पर चाकू से वार कर पेड़ पर चढ़ा हमलावर
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के 37 नंबर वार्ड के घुघुमाली इलाके से अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। एक युवक को चाकू मारने के बाद आरोपित नारियल के पेड़ पर चढ़ गया।
घटना शनिवार देर रात की बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही भक्तिनगर थाना के आशीघर आउटपोस्ट की पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपित युवक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। युवक नशे का आदी बताया गया है। इलाके के लोगों ने बताया कि नशे की हालत में युवक शाम से ही राह चलते लोगों पर हमला कर रहा था।
कई बार स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। रात में मामला इतना बढ़ गया कि उसने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और स्वजन की मदद से उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों से बचने के लिए आरोपित नारियल के पेड़ पर चढ़ गया। वह एक घंटे से अधिक समय तक पेड़ पर ही बैठा रहा।
समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार दमकल विभाग के कर्मी उसे पेड़ से नीचे उतारने में जुटे थे। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।