विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला हादसा, लैंडिंग के दौरान विमान चालक से हुई बड़ी चूक; पंद्रह मिनट तक रनवे रहा ब्लॉक

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Sun, 11 Feb 2024 11:40 AM (IST)

अमृतसर से इंडिगो का एक विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे से चूक गया था। इस ...और पढ़ें

दिल्ली हवाई अड्डे पर डिगो का विमान रनवे को किया पार (फाइल फोटो)
दिल्ली हवाई अड्डे पर डिगो का विमान रनवे को किया पार (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। अमृतसर से इंडिगो का एक विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे (टैक्सीवे हवाईअड्डे पर विमानों के लिए एक रास्ता है जो रनवे को एप्रन, हैंगर, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं से जोड़ता है) को पार कर गया था।

इस हादसे के बादएक रनवे को करीब 15 मिनट के लिए अवरुद्ध कर दिया गया था। विमान 6E 2221 का संचालन करने वाला A320 विमान, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर निर्दिष्ट टैक्सीवे से चूकने के बाद रनवे 28/10 के अंतिम छोर पर चला गया।

दिल्ली हवाईअड्डे के रनवे 15 मिनट तक रहे बंद 

सूत्र ने कहा कि घटना के कारण रनवे लगभग 15 मिनट तक अवरुद्ध रहा और कुछ उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। जानकारी में यह भी बताया गया कि बाद में इंडिगो की एक टोइंग वैन विमान को रनवे के अंतिम छोर से पार्किंग बे तक ले गई।

इस घटना पर इंडिगों ने नहीं की कोई टिप्पणी 

घटना पर इंडिगो की टिप्पणियों का इंतजार है। आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानें संचालित करता है। इसमें चार परिचालन रनवे हैं।

यह भी पढ़ें- Death Anniversary: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि, पीएम मोदी सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि