विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मरने से पहले दुजाना बोला- 'मुबारक हो आपने मुझे पकड़ लिया है..जिसे गेम खेलना है खेले'

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 08:14 AM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 02:58 PM (IST)

बुधवार को सेना के हाथों पुलवामा में मारे गए आतंकी अबु दुजाना ने ऑर्मी ऑफिसर से कहा था हम निकले थे शहीद होने, मैं क्या करूं।

मरने से पहले दुजाना बोला- 'मुबारक हो आपने मुझे पकड़ लिया है..जिसे गेम खेलना है खेले'
मरने से पहले दुजाना बोला- 'मुबारक हो आपने मुझे पकड़ लिया है..जिसे गेम खेलना है खेले'

 श्रीनगर (जेएनएन)। बुधवार को पुलवामा में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए लश्कर कंमाडर अबु दुजाना को सेना के अधिकारियों ने पहले आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन उसने ऐसा करने से इन्कार कर दिया था। दुजाना ने सेना के अधिकारियों को यह भी कहा कि वह अपने पीछे गिलगित-बाल्टिस्तान में अपने माता-पिता को जिहाद के लिए छोड़कर जा रहा है। 

अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, सेना ने एक कश्मीरी नागरिक के माध्यम से अबु दुजाना से बात करने की कोशिश की थी। इस बातचीत में दुजाना सेना के अधिकारी से एकदम शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहा है। जब कश्मीरी नागरिक से दुजाना से बातचीत शुरू की तो कश्मीरी ने फोन सेना के अधिकारी को दे दिया। दुजाना ने अधिकारी से पूछा, 'क्या हाल है? मैंने कहा, क्या हाल है?' इसके बाद आर्मी ऑफिसर ने दुजाना से कहा, 'हमारा हाल छोड़ दुजाना, तू सरेंडर क्यों नहीं कर देता। तुने इस लड़की से शादी की है और तू जो इसके साथ कर रहा है वह ठीक नहीं है।' 

इस बातचीत में सेना का अधिकारी दुजाना से यह कहता है कि उसे (दुजाना) को पाकिस्तानी एजेंसियां इस्तेमाल कर रही हैं और वह निर्दोष कश्मीरियों के लिए परेशानी का पर्याय बन चुका है, लेकिन इसका दुजाना पर कोई असर नहीं हुआ। दुजाना ने कहा, 'हम निकले थे शहीद होने, मैं क्या करूं। जिसको गेम खेलना है खेले, कभी हम आगे, कभी आप। आज आपने पकड़ लिया, मुबारक हो आपको। जिसको जो करना है कर लो।' उसने आगे आर्मी ऑफिसर से कहा, 'मैं सरेंडर नहीं कर सकता। जो मेरी किस्मत में लिखा है वही होगा। अल्लाह वही करेगा, ठीक है?'

ऑर्मी ऑफिसर ने दुजाना से कहा कि कम से कम अपने मां-बाप के बारे में तो सोचे लेकिन इस बात का उस पर कोई फर्क नहीं पडा। उसने ऑफिसर से कहा, 'मां-बाप तो उस दिन मर गए जिस दिन मैं उनको छोड़कर आया।' अधिकारी ने बताया कि कोई भी आतंकी हो सेना आतंकियों को जान से मारना नहीं चाहती। ऑफिसर ने दुजाना से कहा, 'अल्लाह सबके लिए एक जैसा है।' जिसके जवाब में उसने सेना अधिकारी से कहा, 'अगर अल्लाह मेरे और तुम्हारे लिए एक जैसा है तो आओ, घर के भीतर मुझसे मिलो।'

इस बातचीत में ऑर्मी ऑफिसर ने दुजाना से आग्रह करते हुए कहा कि कश्मीरियों को बचाओ और उन्हें आतंक के लिए इस्तेमाल मत करो लेकिन दुजाना ने एकदम से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद भी आत्मसमर्पण के लिए अंतिम प्रयास किया गया लेकिन दुजाना ने कोई जवाब नहीं दिया और अंत में सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया। 

यह भी पढ़ें: अबु दुजाना के बाद कुलगाम में अौर दो आतंकी ढेर, शोपियां में मुठभेड़ जारी

यह भी पढ़ें: J&K पुलिस ने पाक उच्चायोग से कहा- लेकर जाओ अबु दुजाना का शव, पाक बोला; हम नहीं लेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।