विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में फंसे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी

Published: Mon, 15 Jun 2026 11:50 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से पूछताछ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ईडी ने अभिषेक बनर्जी से शिक्षक भर्ती घोटाले में पूछताछ की।

  2. पूछताछ कोलकाता में उनकी कंपनी 'लिप्स एंड बाउंड्स' से जुड़ी है।

  3. तृणमूल कांग्रेस महासचिव पर अवैध लेनदेन के आरोप हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी सियासी सरगर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल के बहुचर्चित प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में रुपयों के अवैध लेनदेन की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर रही है।

अभिषेक बनर्जी आज सुबह करीब 11:00 बजे कोलकाता स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे, जहां जांच अधिकारियों ने उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ शुरू की।

जांच के दायरे में कैसे आए अभिषेक?

इस शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के दौरान अभिषेक बनर्जी की कंपनी 'लिप्स एंड बाउंड्स' का नाम सामने आया था। आरोप है कि इस कंपनी के जरिए रुपयों का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। कंपनी का नाम सामने आने के बाद से ही अभिषेक बनर्जी इस पूरे घोटाले की जांच के दायरे में आ गए हैं और इसी सिलसिले में आज केंद्रीय एजेंसी उनसे सवाल-जवाब कर रही है।