विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया', रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने फिर भरी आंदोलन की हुंकार

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 05:42 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करने का संकल्प लिया है।

अभिजीत दीपके ने फिर भरी आंदोलन की हुंकार। (रॉयटर्स)

अभिजीत दीपके ने फिर भरी आंदोलन की हुंकार। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. अभिजीत दीपके ने फिर से विरोध प्रदर्शन का संकल्प लिया।

  2. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा।

  3. कहा, विरोध रोकने वाला कोई बॉन्ड साइन नहीं किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता अभिजीत दीपके ने फिर से सड़कों पर उतरने का संकल्प दोहराया है, उन्होंने कहा कि विरोध करने पर कोई रोक नहीं है।

अभिजीत दीपके ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड या अंडरटेकिंग साइन नहीं किया है जो उन्हें सड़कों पर उतरने से रोकता हो।

पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी- दीपके

यह बयान सीजेपी के उन आरोपों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि दिल्ली में हालिया आंदोलन के दौरान अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर पाबंदियां लगाईं और पार्टी नेताओं को हिरासत में लिया। दीपके ने कहा ये पाबंदियां पार्टी को अपना विरोध जारी रखने से नहीं रोक पाएंगी।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हमने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है जिसमें लिखा हो कि हम विरोध नहीं करेंगे। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगें।'

दीपके-दास और रांका की रिहाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एक अदालत ने रविवार को रिहा कर दिया। उन्हें शनिवार को दिल्ली में विमान से उतरने के बाद हिरासत में लिया गया था और आज सुबह एहतियातन गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे एक साल कर कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिसे शांति भंग करना माना जाए। सीजेपी के इन तीन नेताओं को आज सुबह दिल्ली कैंटोनमेंट में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था।

ये गिरफ्तारियां वोटर लिस्ट को ठीक करने की प्रक्रिया 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के कथित गड़बड़ियों को लेकर सीईसी ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ तय विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन की गईं।

यह भी पढ़ें: 'यह हमारा आंतरिक मामला, नसीहत की जरूरत नहीं', CJP प्रोटेस्ट पर UN की टिप्पणियों को भारत ने किया खारिज