विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरोग्य सेतु एप टीम ने किया साफ, किसी यूजर की प्राइवेसी को खतरा नहीं

By Neel RajputEdited By:
Published: Wed, 06 May 2020 12:00 PM (IST)

आरोग्य सेतु एप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार रात को जानकारी दी गई थी कि एप में किसी भी तरह के डेटा सुरक्षा का उल्लंघन नहीं किया गया है।

आरोग्य सेतु एप टीम ने किया साफ, किसी यूजर की प्राइवेसी को खतरा नहीं
आरोग्य सेतु एप टीम ने किया साफ, किसी यूजर की प्राइवेसी को खतरा नहीं

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई कोरोना ट्रैकिंग एप आरोग्य सेतु की टीम ने साफ किया है कि एप के जरिए किसी भी यूजर की निजता का उल्लंघन नहीं होता है। कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरोग्य सेतु एप लॉन्च की थी। इस एप की डेटा सिक्योरिटी को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं।

आरोग्य सेतु एप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार रात को जानकारी दी गई थी कि एप में किसी भी तरह के डेटा सुरक्षा का उल्लंघन नहीं किया गया है। टीम की तरफ से एक लंबा बयान जारी कर कहा गया है, "हमें ऐप में संभावित सुरक्षा के मुद्दे पर हैकर द्वारा सतर्क किया गया था, जिसके बारे में हमने हैकर के साथ चर्चा की। लेकिन हैकर के द्वारा किसी भी यूजर की कोई भी व्यक्तिगत जानकारी खत्म में नहीं पाई गई है।"

बता दें कि कई बार आरोग्य सेतु एप में यूजर्स के डेटा सिक्यरिटी के लेकर सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा था कि आरोग्य सेतु ऐप एक जटिल सर्विलांस सिस्टम है। यह प्राइवेट ऑपरेटर के लिए आउटसोर्स है और कोई संस्थागत निरीक्षण नहीं है और ऐसे में डेटा सिक्योरिटी और गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं।

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य

केंद्र सरकार ने सरकारी और प्राइवेट सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना महामारी से लड़ने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए यह एप तैयार किया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से अथॉरिटी से यह सुनुश्चित करने को कहा गया है कि कंटेनमेंटजोन में रहने वाले सभी लोग यह एप डाउनलोड करें।

स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 49,391 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 33,514 मरीजों का इलाज चल रहा है। 14,182 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं और 1694 लोगों की मौत हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।