विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में चल रही तानाशाही, केजरीवाल बने धृतराष्ट्रः भाजपा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 09 Jun 2015 12:12 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2015 04:13 PM (IST)

दिल्‍ली के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की फर्जी डिग्री मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिहं तोमर की फर्जी डिग्री मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने फर्जी डिग्री मामले में मुख्यमंत्री को धृतराष्ट्र की भूमिका अदा करने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार का एक मंत्री फर्जी डिग्री मामले में आरोपित है और सरकार उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बात से यह भी जाहिर होता है कि दिल्ली में तानाशाही चल रही है। अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल में जरा भी नैतिकता बची है, तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इससे पहले मंगलार दोपहर में कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की। वहीं भाजपा नेता किरण बेदी ने कहा है कि आप झूठा हल्ला मचा रही है। उनका कहना है कि पुलिस की जवाबदेही कानून और कोर्ट के प्रति है और वह राजनीति से न तो प्रेरित है और न ही प्रभावित। उनका कहना है कि जब से यह मामला सामने आया है तब से ही पुलिस तोमर के खिलाफ सबूत एकत्रित कर रही थी। इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी की गई है।

बेदी ने कहा कि पुख्ता सबूतों के आधार पर ही तोमर की गिरफ्तारी की गई है। केंद्र पर उठे सवालों के बाद इस मामले में खुद गृह मंत्री राजनाथ सिंंह ने सफाई देते हुए कहा कि गृह मंत्रालय किसी की भी गिरफ्तारी के आदेश नहीं दे सकता है। उन्होंने अाप द्वारा केंद्र पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी कानून मंत्री को फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने तुरंत तोमर को पद से बेदखल करने की भी मांग की है। आप ने इस मामले में केंद्र सरकार के साथ-साथ दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भी हमला बोला है।

आप नेता आशूतोष ने माकन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब कांग्रेस तय करेगी कि तोमर सच है या झूठ। इस मामले पर सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि मोदी सरकार यदि इस तरह से ही हरकत करती है तो वह देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही चाहती है इसलिए ही वह ऐसा कर रही है। उन्होंने केंद्र पर सीएनजी घोटाले में शामिल लोगों को बचाने का भी आरोप लगाया है। आप के ही कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि केंद्र और दिल्ली के एलजी मिलकर पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच लड़ाई बताते हुए कहा कि यह अब खुलकर सामने आ गया है। आप प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने कहा है कि दिल्ली के एक मंत्री को तीस पुलिस वाले घर से उठाकर ले जाते हैं और दिल्ली पुलिस कमिश्नर कहते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने इस गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसके पीछे केंद्र सरकार का हाथ बताया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय का कहना है कि तोमर की गिरफ्तारी कानून के मद्देनजर ही की गई है, इसका केंद्र से कुछ लेना-देना नहीं है।

दिल्ली के कानून मंत्री की गिरफ्तारी के बाद राजनेताओं की टिप्पणी आनी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेता और दिल्ली से पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल ने आप पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी ऐसे ही लोगों की है जो शुरू से ही ऐसा करते आए हैं। वहीं कांग्रेस के विरप्पा मोइली का कहना है कि इसमें कानून को अपना काम करने देना चाहिए। ताेमर को आज गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। तोमर की गिरफ्तारी की जानकारी आप नेता संजय सिंह ने दी है।

पढ़ें: फर्जी डिग्री मामले में कानून मंत्री जितेंद्र तोमर गिरफ्तार

तस्वीरों में देखें :- जितेंद्र तोमर की गिरफ्तारी पर चढ़ा सियासी पारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।