Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कमर कसनी शुरू कर दी है। पार्टी ने 3 अप्रैल तक प्रदेश के सभी गांवों में इकाई गठित कर लेने का लक्ष्य रखा है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के पहले प्रदेश सम्मलेन में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया। सम्मलेन में 67 जिलों से समन्वयक, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, इलियाज आजमी, राकेश सिन्हा और प्रेम सिंह पहाड़ी भी शामिल हुए।

By Edited By: Published: Thu, 31 Jan 2013 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2013 08:35 PM (IST)

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कमर कसनी शुरू कर दी है। पार्टी ने 3 अप्रैल तक प्रदेश के सभी गांवों में इकाई गठित कर लेने का लक्ष्य रखा है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के पहले प्रदेश सम्मलेन में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया। सम्मलेन में 67 जिलों से समन्वयक, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, इलियाज आजमी, राकेश सिन्हा और प्रेम सिंह पहाड़ी भी शामिल हुए।

loksabha election banner

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें हर गांव में नए और अच्छे लोग तैयार नहीं करने हैं, बल्कि हर गांव में, नगर में पहले से ही सैकड़ों लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाए हुए हैं। हमारा काम उन लोगों तक पहुंचकर उन्हें राजनैतिक क्रांति से जुड़ने के लिए तैयार करना है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश को मुलायम, मायावती, कांग्रेस, भाजपा आदि सभी पार्टियों ने हमेशा लुटा है, हमारा काम जनता को इस लूट के खिलाफ एकजुट करना है।

आज के सम्मलेन में पूरे प्रदेश को 5 हिस्सों में बांटकर काम करने की रणनीति बनाई गई। इसके तहत पूरे प्रदेश में पांच समितियां बनाई गई हैं। ये समितियां हरेक जिले में हुए कार्य की दैनिक एवं साप्ताहिक समीक्षा रखेंगी। पूर्वाचल जोन में इस कार्य के समन्वय का काम संजीव को सौपा गया है। अवध क्षेत्र में समन्वय का काम अरुणा सिंह करेंगी। रूहेलखंड में विशाल शर्मा, बुंदेलखंड में मुरारी लाल जैन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दीपक सरीन समन्वय कार्य देखेंगे। युवाओं, छात्रों और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.